आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले.
समालखा (हरियाणा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने गौरवशाली इतिहास के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा और संगठन विस्तार का नया संकल्प लिया है. हरियाणा के समालखा में आयोजित ‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा’ की बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.
संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 100 रुपये का स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी किया गया. प्रतिवेदन के अनुसार, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य उत्सव मनाना नहीं, बल्कि व्यापक समाज संपर्क, जागरण और ‘पंच परिवर्तन’ के विषयों को जन-जन तक पहुंचाना रहा है.
बीते एक वर्ष में संघ के कार्य में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है. आंकड़ों के अनुसार:
शताब्दी वर्ष के दौरान ‘गृह संपर्क अभियान’ के तहत अब तक 10 करोड़ से अधिक परिवारों तक संपर्क किया गया और ‘पंच परिवर्तन’ का संदेश पहुंचाया गया. इसके साथ ही, सामाजिक सद्भाव बैठकों के माध्यम से विभिन्न जातियों, पंथों और संतों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा गया. वैश्विक स्तर पर, भाग्यनगर (तेलंगाना) में आयोजित ‘विश्व संघ शिविर’ में 71 देशों के 1,611 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो संघ की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है.
सरकार्यवाह ने अपने प्रतिवेदन में स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता (पंच परिवर्तन) पर विशेष बल दिया. उन्होंने विश्वास जताया कि संघ आने वाले समय में समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ पूर्ण विजय की ओर अग्रसर होगा.
ये भी पढ़ें: बाढ़ और तूफान की मार, अमित शाह की अध्यक्षता में ₹1,912.99 करोड़ की राहत, जानें आपके राज्य के हिस्से में आए कितने करोड़?
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…
UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…
FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…