बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी तलब
Ramesh Bidhuri on Danish Ali: लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी प्रिविलेज कमेटी ने तलब किया है. बिधूड़ी को प्रिविलेज कमेटी ने नोटिस जारी करते हुए 7 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है. बीजेपी सांसद ने लोकसभा में बहस के दौरान के दानिश अली को लेकर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद जमकर बवाल मचा था. जब ये टिप्पणी की गई ती तो उस समय लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बहस हो रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी ने बीजेपी सांसद बिधूड़ी को 7 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है. उसी दिन बसपा सांसद दानिश अली को आने के लिए कहा गया है. दानिश अली लोकसभा में हुए विवाद के मौखिक साक्ष्य देंगे. प्रिविलेज कमेटी ने रमेश बिधूड़ी से कहा है कि बसपा सांसद दानिश अली के पेश होने के बाद उसी दिन पेश हों. इससे पहले भी लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी रमेश बिधूड़ी को तलब कर चुकी है, लेकिन वो कमेटी के सामने पेश नहीं हुए थे.
बता दें कि सितंबर महीने में संसद के विशेष सत्र के दौरान मिशन चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां, विषय पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान 21 सितंबर को चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी और बसपा सांसद दानिश अली के बीच कहासुनी हुई थी. जिसमें रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसी के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने दानिश अली के समर्थन में रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की थी. जिसमें बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी.
यह भी पढ़िए: लागू हुआ 75 फीसदी वाला आरक्षण बिल, राज्यपाल ने लगाई मुहर, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
इसी मामले को लेकर बाद में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और रविकिशन ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था. जिसमें आरोप लगाया गया था कि बसपा सांसद दानिश अली ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पहले आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. उसी के बाद रमेश बिधूड़ी गुस्सा हुए थे. बीजेपी सांसदों ने भी मामले को प्रिविलेज कमेटी के पास भेजने की मांग की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…