मनोरंजन

Box Office पर Tiger 3 का हाल बेहाल, 10वें दिन का कलेक्शन है बेहद शॉकिंग

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने रिलीज के दूसरे सोमवार को 7.25 करोड़ की कमाई की. यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म की कुल कमाई अब 231.75 करोड़ रुपये हो गई है. आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार को 13 करोड़, शनिवार को 18.25 करोड़ और रविवार को 10.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन ने अब तक कुल मिलाकर 6.35 करोड़ कमाए हैं.

इस वजह से टाइगर 3 की कमाई में हुई गिरावट

रविवार को, बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पुष्टि की कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल के कारण टाइगर 3 के लिए बॉक्स ऑफिस पर गिरावट आई. ” IND बनाम AUS मैच के कारण टाइगर 3 को कारोबार का एक बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ा. दोपहर के बाद इस वजह से कारोबार में भारी गिरावट आई. शुक्रवार 13 करोड़, शनिवार 18.25 करोड़, रविवार 10.25 करोड़. वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 224.50 करोड़ का हो चुका है.

‘टाइगर 3’ की कमाई का ग्राफ नीचे

बता दे कि ‘टाइगर 3’ की कमाई का ग्राफ लगातार निचे की ओर गिर रहा है. वहीं अब फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में हो रही है. इसके साथ ही ‘टाइगर 3’ की कमाई की रफ्तार देख कर लगता है कि इस बार सलमान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी. हालांकि इसके मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर ‘टाइगर 3’ क्या कमाल करती है?

ये भी पढ़ें- अपनी पार्टी में सेलेब्स को खुद के डिजाइन किए कपड़े पहनाते हैं मनीष मल्होत्रा?

एक्शन थ्रिलर फिल्म है टाइगर 3

टाइगर 3 फिल्म मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर पिक्चर है. जिसमें अभिनेता सलमान खान, इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार की भूमिका में हैं. टाइगर फ्रेंचाइजी का ये फिल्म तीसरा पार्ट है. इसके साथ ही ये फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं इंस्टॉलमेंट है. टाइगर 3 फिल्म में कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और आमिर बशीर, विशाल जेठवा, रेवती, रिद्धि डोगरा और सिमरन ने मुख्य रोल प्ले किया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

21 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago