देश

जब नाबालिग बेटी बनी हवस की शिकार, रामपुर के कलयुगी पिता की ऐसी हैवानियत जानकर दंग रह जाएंगे आप

रिपोर्ट-सुरेश दिवाकर


Rampur Father Rape Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता और पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है. जनपद के थाना पटवाई अंतर्गत ग्राम पोपपुर में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी की अस्मत लूटने का संगीन आरोप लगा है. इस जघन्य कृत्य की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग इस कलयुगी पिता की करतूत की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब पीड़िता की बड़ी बहन ने साहस दिखाते हुए कानून का दरवाजा खटखटाया और अपने ही पिता के विरुद्ध मोर्चा खोला.

जानिए क्या है पूरा मामला?

इस घटना को लेकर पीड़िता की बहन ने 28 जनवरी 2026 को स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी थी. शिकायत में बताया गया कि आरोपी पिता ओमप्रकाश ने घर के भीतर ही अपनी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इसे प्राथमिकता पर लिया और तत्काल पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण उसकी फरारी अधिक समय तक नहीं चल सकी. जिसके बाद पुलिस ने 30 जनवरी को कोसी पुल के पास से आरोपी को दबोच लिया गया.

यह भी पढ़ें: रेप के बाद ब्लैकमेल कर ठगे लाखों! लड़की की जिंदगी से ऐसे खेला दरिंदा, तुड़वा दीं 4 शादियां

अपराध के प्रति कोई नरमी नहीं

​पुलिस प्रशासन का सख्त रुख और पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. यह मामला समाज के लिए एक चेतावनी है कि घरेलू हिंसा और यौन शोषण जैसे मामलों में चुप्पी तोड़ना अनिवार्य है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे अपराधियों की सूचना निडर होकर दें ताकि न्याय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाया जा सके.

मामले पर पुलिस ने और क्या बताया?

इस विषय को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना पटवाई में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था. दो दिन पहले जिसमे एक बालिका ने मुकदमा लिखाया था कि उसकी छोटी बहन दुष्कर्म हुआ है उसमें जांच में ये पता चला कि उसकी छोटी बहन के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया था, उसमें तत्काल पीड़िता का मेडिकल कराया गया अभियुक्त को आज गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago