रिपोर्ट-सुरेश दिवाकर
Rampur Father Rape Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता और पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है. जनपद के थाना पटवाई अंतर्गत ग्राम पोपपुर में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी की अस्मत लूटने का संगीन आरोप लगा है. इस जघन्य कृत्य की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग इस कलयुगी पिता की करतूत की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब पीड़िता की बड़ी बहन ने साहस दिखाते हुए कानून का दरवाजा खटखटाया और अपने ही पिता के विरुद्ध मोर्चा खोला.
जानिए क्या है पूरा मामला?
इस घटना को लेकर पीड़िता की बहन ने 28 जनवरी 2026 को स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी थी. शिकायत में बताया गया कि आरोपी पिता ओमप्रकाश ने घर के भीतर ही अपनी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इसे प्राथमिकता पर लिया और तत्काल पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण उसकी फरारी अधिक समय तक नहीं चल सकी. जिसके बाद पुलिस ने 30 जनवरी को कोसी पुल के पास से आरोपी को दबोच लिया गया.
यह भी पढ़ें: रेप के बाद ब्लैकमेल कर ठगे लाखों! लड़की की जिंदगी से ऐसे खेला दरिंदा, तुड़वा दीं 4 शादियां
अपराध के प्रति कोई नरमी नहीं
पुलिस प्रशासन का सख्त रुख और पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. यह मामला समाज के लिए एक चेतावनी है कि घरेलू हिंसा और यौन शोषण जैसे मामलों में चुप्पी तोड़ना अनिवार्य है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे अपराधियों की सूचना निडर होकर दें ताकि न्याय प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाया जा सके.
मामले पर पुलिस ने और क्या बताया?
इस विषय को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना पटवाई में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था. दो दिन पहले जिसमे एक बालिका ने मुकदमा लिखाया था कि उसकी छोटी बहन दुष्कर्म हुआ है उसमें जांच में ये पता चला कि उसकी छोटी बहन के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया था, उसमें तत्काल पीड़िता का मेडिकल कराया गया अभियुक्त को आज गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



