Bharat Express DD Free Dish

रेप के बाद ब्लैकमेल कर ठगे लाखों! लड़की की जिंदगी से ऐसे खेला दरिंदा, तुड़वा दीं 4 शादियां

Lucknow Rape Case: लखनऊ में युवती से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर दो लाख ठगने का आरोप. पीड़िता की चार शादियां तुड़वाने वाले आरोपी शंत शरण मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पढ़ें पूरी खबर…

रिपोर्ट-रवि


Lucknow Rape Case: लखनऊ में मड़ियांव थाने में एक युवती से कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप मामला सामने आया है. युवती ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल कर दो लाख रू वसूलने का भी आरोप लगाया है. जिसके बाद पीडिता ने थाने जाकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. बता दें कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैजुल्लागंज निवासी शंत शरण मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले में साथ देने वाले आरोपी के साथी की भी तलाश की जा रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

युवती के आरोपों के मुताबिक, साल 2015 में आरोपी उसके पिता से मिलने आता था. इस दौरान वह अक्सर उन्हें स्कूल छोड़ने भी जाता था, साल 2015 को आरोपी शंत शरण किताब दिलाने उन्हें डालीगंज ले गया. वहां से अपने परिचित के घर ले गया और उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया.

वहीं होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाने की बात बताई और वायरल करने की धमकी दी. वहीं आरोप है कि युवती की शादी तय होने पर आरोपी ने ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये वसूल भी लिए हैं.

युवती की चार बार शादी तुड़वा चुका है आरोपी

युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी चार अलग-अलग जगह तय हुई, लेकिन हर बार आरोपी युवक ने शादी तुड़वा दी. युवती को आरोपी डालीगंज स्थित इंस्टीट्यूट के रास्ते से जबरदस्ती अपने ड्राइवर शाबान अंसारी के साथ ले जाता और अपनी एसयूवी में जबरदस्ती बुरा काम करता था.

इसी कड़ी में 10 नवंबर 2025 को आरोपी रास्ते से युवती को जबरदस्ती अपने घर ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसका दुष्कर्म कर दिया. वहीं जब युवती ने विरोध जताया तो उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी.

यह भी पढ़ें: राहुल के असमिया पटका न पहनने पर चढ़ा सियासी पारा! भड़के भाजपा प्रवक्ता, बोले- ‘इनकी सच्चाई आ गई सामने’

पुलिस ने क्या बताया?

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने मामले को लेकर बताया कि युवती और आरोपी पूर्व परिचित हैं. पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है. युवती के अनुसार, वर्ष 2015 में आरोपी उसके पिता से मिलने आता था. इस दौरान वह अक्सर उन्हें स्कूल छोड़ने भी जाता था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read