देश

Rampur: कलेक्ट्रेट परिसर में मुस्लिम महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, सौतेली मां-मामा और भाइयों पर लगाया बलात्कार का आरोप

सुरेश दिवाकर

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के कलेक्ट्रेट परिसर में एक मुस्लिम महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जिसमें एक महिला अपनी गोद लेने वाली मां के साथ ही उसने मामा और भाइयों पर जबरन बलात्कार कराने का आरोप लगाया है. इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने एक नीले और आरेंज कलर की टीशर्ट पहन रखी है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने ऊपर हुए जुल्म को लेकर चीख-चीखकर बता रही है और लोगों की भीड़ इकठ्ठी होकर उसे देख रही है. इस दौरान महिला सीएम योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाते हुए दिखाई दे रही है और आरोपियों को जेल भेजने की मांग कर रही है.

वहीं महिला ने मीडिया से बात करते हुए अपनी आपबीती बताई और कई राजनीतिक दलों के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह इंसाफ मांगने के लिए कई बार उन लोगों के पास गई लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. महिला ने कहा कि योगी सरकार से मुझे न्याय चाहिए और जिन लोगों ने मेरे साथ गलत किया है, उनको जेल भेजा जाए. इस दौरान महिला ने आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग की. महिला ने मीडिया के सामने कहा कि उसने मुस्लिम धर्म छोड़ दिया है और वह अब कट्टर हिंदू है. जबकि महिला अपना नाम मुस्लिम ही बताती दिखी.

ये भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में तेज धूप और उमस से हैं लोग परेशान, आते-जाते बादल दे रहे हैं बारिश का संकेत, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान पर जारी किया अलर्ट

उसने दावा किया कि 2015 में उसने अपनी मां, मामा और भाई सहित परिवार के कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था जो कि कोर्ट में विचाराधीन है. वहीं महिला की मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को 2015 में जब जायदाद से बेदखल कर दिया था, उसी के बाद से वह उनके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों पर बलात्कार जैसा गंभीर आरोप लगा रही है. इसी के साथ महिला की मां ने ये भी कहा कि वह समय-समय पर उन लोगों को धमकी भी देती रहती है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि कलेक्ट्रेट परिसर में महिला द्वारा लगातार पिछले दो दिनों से हंगामा किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

17 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

18 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

28 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

37 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago