यूटिलिटी

जानें इनकम टैक्स रिटर्न को आधार नंबर से ई-वेरिफाई करने का आसान तरीका

इनकम टैक्स रिटर्न भरने के प्रोसेस के बाद 120 दिन के अंदर अपना ITR वेरिफाई करना जरूरी होता है. अगर यह प्रक्रिया नहीं अपनाया तो इसे अवैध माना जाएगा. वेरिफाई करने की प्रक्रिया में आधार कार्ड होल्डर आधार नंबर का उपयोग करते हुए, इलेक्ट्रॉनिक तरीके से इसे वेरिफाई कर सकते हैं. हालांकि, इस प्रक्रिया के तहत आपका मोबाइल नंबर पैन से जुड़े आधार के साथ अपडेट होना आवश्यक है. जानें क्या है पूरी प्रक्रिया और ई-वेरिफिकेशन की आवश्यकता.

ई-वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है ?

आयकर रिटर्न भरने के प्रोसेस में यह जरूरी है कि इसे वेरिफाई किया जाए. तय समय सीमा तक वेरिफाई नहीं किए जाने पर इसे अमान्य मान लिया जाता है. आईटीआर चेक करने का सबसे प्रैक्टिकल और क्विक तरीका ई-वेरिफिकेशन है.

इन तरीकों से करें अपना ITR वेरिफाई

ऑनलाइन ई-वेरिफिकेशन के तरीकों में से सबसे आसान है आधार से ई-वेरिफाई. आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP के माध्यम से इसे वेरिफाई किया जाता है. प्री-वैलिडेटिड बैंक अकाउंट के माध्यम से जेनरेटेड ईवीसी. प्री-वैलिडेटेड डीमैट अकाउंट के माध्यम से. वहीं अगर आप ऑफलाइन विधि से इसे वेरिफाई करना चाहते हैं तो एटीएम के माध्यम से ईवीसी कर सकते हैं. वहीं आप नेट बैंकिंग के माध्यम से डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के जरिए भी इसे कर सकते हैं. मोबाइल नंबर आधार से जुड़े होने के अलावा इसे यूआईडीएआई डेटाबेस में रजिस्टर्ड भी होना चाहिए. वहीं आपका PAN नंबर भी आधार से जुड़ा होना जरूरी है.

ऐसे करें आईटीआर ई-वेरिफाई

इसके लिए सबसे पहले आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करना होगा. उसके बाद ई-वेरिफाई रिटर्न ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने ‘ई-वेरिफाई’ पेज पर, ‘मैं आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी का यूज करके वेरिफाई करना करना चाहता हूं’ का ऑप्शन दिखेगा. इसे सलेक्ट करते हुए ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें.

इसे भी पढ़ें: Unlimited 5G Data Plans: एयरटेल-जियो के ये प्लान हैं किफायती, मिल रहा हैं अनलिमिटेड 5G डेटा

इसके बाद आपको एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी जिसमें ‘मैं अपने आधार डिटेल को मान्य करने के लिए सहमत हूं’ वाला एक टिक बॉक्स दिखेगा. अब इसे सलेक्ट करें. इसके बाद ‘जनरेट आधार ओटीपी’ पर क्लिक करें. ऐसा करते ही आपके आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा. जिसे भरने के बाद आईटीआर वेरिफाई हो जाएगा. इस बात का ध्यान रखें कि ओटीपी मात्र 15 मिनट के लिए ही वैध होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

2 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

27 minutes ago

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

41 minutes ago