देश

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

झारखंड की राजधानी रांची स्थित डोरंडा जैप-1 (झारखंड आर्म्स फोर्स) परिसर में इस बार भी दुर्गा पूजा की वह पुरानी और ऐतिहासिक परंपरा पूरी भव्यता के साथ निभाई गई, जो पिछले 146 सालों से चली आ रही है. महानवमी के पावन अवसर पर यहां का नजारा बेहद खास रहा, जहां एक तरफ परंपरा के अनुसार कन्या पूजन की गई, तो वहीं दूसरी तरफ देश और राज्य की सुरक्षा में तैनात जवानों के हथियारों की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस अनूठे आयोजन में गोरखा बटालियन की समृद्ध संस्कृति और गहरी आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला.

कलश को ही माना जाता है देवी का स्वरूप

गोरखा बटालियन की इस दुर्गा पूजा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां माता की कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जाती, बल्कि कलश को ही देवी मानकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. यह 146 साल पुरानी परंपरा साल 1880 से चली आ रही है.

महानवमी के मौके पर जैप-1 के कमांडेंट सह रांची के एसएसपी राकेश रंजन विशेष रूप से पूजा में शामिल हुए और परंपरा के मुताबिक सबसे पहले कन्या पूजन की रस्म पूरी की गई. इसके बाद जवानों ने अपनी सुरक्षा के मुख्य आधार यानी हथियारों की पूजा की.

हथियारों की पूजा के पीछे की मान्यता

गोरखा बटालियन की गहरी आस्था है कि महानवमी के दिन हथियारों की पूजा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा जवानों के साथ रहता है. देश की आंतरिक सुरक्षा, सरहद की रखवाली और कानून-व्यवस्था संभालने वाले जवानों के हथियार कभी जंग में जाम न हों और संकट के समय कभी धोखा न दें, इसी अटूट विश्वास के साथ हर साल यहां शस्त्र पूजा की जाती है. पूजा के बाद जवानों ने अपनी पारंपरिक खुखरी, राइफल्स और इंसास जैसे हथियारों को चमकाकर कतारबद्ध रखा, उन पर फूल-मालाएं चढ़ाईं और टीका लगाया. इसके बाद मां को सलामी देते हुए हर्ष फायरिंग भी की गई.

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

ये क्या बदतमीजी है? बेंगलुरु में रैपीडो ड्राइवर ने युवती से की गंदी हरकत, विरोध करने पर दी धमकी

बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…

3 minutes ago

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

19 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

41 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

44 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

45 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

48 minutes ago