Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल अगर पीएम की पाठशाला में जाएंगे तो जरूर कामयाब होंगे.
दरअसल 4 फरवरी को संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कह दिया था. जिसका रवनीत सिंह ने परीक्षा पे चर्चा के बहाने आज जवाब दिया. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को कल सबने बालक कहा था.
उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी पीएम मोदी की पाठशाला में शामिल होने जाएंगे तो वो भी जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे.
बता दें कि, पीएम मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) के 9वें संस्करण के तहत देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया. इस बार पीएम मोदी ने दिल्ली के अलावा देश के 5 अलग-अलग शहरों (कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी, देवमोगरा) के छात्रों से भी डिजिटल माध्यम से बातचीत की. चर्चा के दौरान पीएम ने छात्रों के मन में चल रहे सबसे बड़े द्वंद्व बोर्ड एग्जाम बनाम एंट्रेंस एग्जाम को लेकर अहम सलाह दी.
भारत अमेरिका ट्रेड डील और 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निकाले जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को संसद भवन के गेट पर प्रदर्शन किया. इसी दौरान वहां से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गुजर रहे थे. तभी राहुल गांधी ने कहा, ‘यहां एक गद्दार जा रहा है. इसका चेहरा देखो’
फिर राहुल गांधी ने बिट्टू के सामने हाथ मिलाने की पेशकश की और कहा कि नमस्ते भाई, ‘माय ट्रेटर फ्रेंड’ तुम चिंता मत करो, तुम वापस आ जाओगे. इस पर रवनीत सिंह बिट्टू झिझक गए और राहुल गांधी से हाथ मिलाने से इनकार कर संसद भवन में चले गए.
ये भी पढ़ें- किस ‘जादू’ पर कूद रहे हैं रेवंत रेड्डी? बताया वो दस्तावेज जिसके दम पर मुसलमानों को दिलाएंगे आरक्षण
रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस से 3 बार सांसद रह चुके हैं. वो पहली बार कांग्रेस की टिकट पर साल 2009 में आनंदपुर साहिब से सांसद बने थे. बिट्टू खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करते रहते हैं. साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए और लुधियाना से चुनावी मैदान में उतरे. लेकिन कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से लगभग 20 हजार वोटों से चुनाव हार गए.
जिसके बाद भी बीजेपी ने उन्हें मंत्री बनाया और उन्हें रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…