उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी
Bharat Express Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के कई मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लेकर उत्तराखंड के विकास को लेकर चर्चा कर रहे हैं. राज्य मंत्रियों ने यहां की जनता के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की और बताया कि किस तरह से उत्तराखंड लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर कानून व्यवस्था में मजबूत बन रहा है. कार्यक्रम में भाजपा के साथ ही कांग्रेस के भी कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं.
कार्यक्रम का आयोजन होटल पैसेफिक, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए. इसी क्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्य धाम का मुख्य़ द्वार पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर होगा. उन्होंने भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए धामी सरकार की उपलब्धियो का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “धामी सरकार ने अब तक 26 शहीद सैनिकों के परिवारों को नौकर दी है.” उन्होंने आगे कहा, उत्तराखंड में चार धाम हैं, अब पांचवा सैनिक धाम बनेगा. वहीं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की और कहा, अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर हो सकता है.
वहीं प्रेमचंद्र अग्रवाल, वित्त एवं शहरी विकास मंत्री ने बताया, 2022 का बजट पेश करने से पहले जनता के बीच जाकर उनकी राय ली और जनता से जो सुझाव मिले, उसी के आधार पर बजट बनाया गया. उन्होंने आगे कहा, बजट पेश होने पर जनता बधाई देती है कि उनके सुझाव को बजट में लिया गया. वह आगे बोले, बजट खर्च करने वालों की सराहना करेंगे लेकिन जो पूरा खर्च नहीं करेंगे उन पर अगली बार विचार करेंगे. उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया था. उत्तराखंड के बजट का फोकस कृषि पर है. पीएम मोदी उत्तराखंड का कायाकल्प कर रहे हैं. आगे उन्होंने कहा, UCC को राष्ट्रपति ने आज अपनी सहमति दी है. इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई.
-भारत एक्सप्रेस
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…