देश

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए रघुराम राजन तो बीजेपी ने कसा तंज- खुद को अगला मनमोहन सिंह समझते हैं

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में पहुंची हुई है. राजस्थान के सवाई माधोपुर के भाड़ोति गांव से शुरू हुई यात्रा के 10वें दिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी शामिल हुए. रघुराम राजन के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की खूब चर्चा हो रही है. दूसरी तरफ, बीजेपी ने इसको लेकर निशाना साधा है.

बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने उन पर तंज कसते हुए कहा, “पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है. वे कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए हुए शख्स थे और वह खुद को अगला मनमोहन सिंह मानते हैं.” अमित मालवीय ने कहा कि किसी खास एजेंडे तक यह अवसरवादी है.

वहीं, बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “मुझे नहीं मालूम कि अमित मालवीय क्या दिखाना चाहते हैं. बस केवल इतना जानता हूं कि पूरी कैबिनेट मिलकर रघुराम राजन की बराबरी नहीं कर सकती है. अगर उन्होंने रघुराम राजन से सलाह ली होती तो यकीन मानिए अर्थव्यवस्था इस संकट से बच सकती थी.”

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

पवन खेड़ा ने कहा कि अमित मालवीय इतने परेशान क्यों हैं? वे उनकी सेवाएं ले सकते थे, नोटबंदी के दौरान उनसे सलाह क्यों नहीं ली गई? कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी औसत दर्जे की सरकार है.  पवन खेड़ा ने कहा, “क्या नोटबंदी रघुराम राजन से पूछकर किया था? बीजेपी भूल जाती है कि वह आठ सालों से सरकार में है. आज कई बड़े पत्रकार, लेखक और कलाकार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी सुभासपा, अखिलेश-शिवपाल को लेकर ओपी राजभर ने कही बड़ी बात

इसके पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की बात, भारत जोड़ो के संकल्प के साथ.पूर्व आरबीआई गवर्नर व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने आज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाए.” सवाई माधोपुर के सूरवाल में शुरू हुई यात्रा में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा और सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा सचिन पायलट भी पायलट शामिल हुए थे.

कमल तिवारी

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

5 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

6 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

6 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

7 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

8 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

8 hours ago