देश

कोई खुश तो कोई दुखी, जानें केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले उनके पुराने साथी

Reaction of former AAP Leader on CM Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात 9 बजे ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. हाईकोर्ट के गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाने के फैसले के कुछ घंटे बाद ईडी की टीम उनके आवास पहुंची पहले सर्च ऑपरेशन चलाया फिर 2 घंटे तक पूछताछ करने के बाद रात 9 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आज दोपहर 2 बजे केजरीवाल को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया. इस दौरान ईडी ने सीएम की 10 दिनों की रिमांड मांगी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया.

एक ओर जहां केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेताओं ने भी सरकार की कड़ी आलोचना की. ऐसे में आइये जानते हैं केजरीवाल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं ने उनको लेकर क्या कुछ कहा?

कुमार विश्वास ने रामायण की चौपाई के बहाने साधा निशाना

कभी आप पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज कसा और इसे उनके कर्मों का फल करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर रामचरित मानस की चौपाई ठीक उसी समय पोस्ट की जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था. स्वयं को भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने उसके कैप्शन में लिखा कर्म प्रधान विश्व रचि राखा.

लोकतांत्रिक मर्यादा का चीरहरण- योगेंद्र यादव

वहीं आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे योगेंद्र यादव ने कहा कि राजनीतिक सहमति और असहमति अपनी जगह है लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादा सर्वोपरि है. दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी इस मर्यादा का चीरहरण है. इस हिसाब से इलेक्टोरल बाॅन्ड मामले में पूरी केंद्रीय कैबिनेट को जेल में होना चाहिए. लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय को इसका विरोध करना चाहिए.

केजरीवाल ने भ्रष्टाचार से लड़ने का स्वांग रचा- शाजिया इल्मी

कभी केजरीवाल की बेहद करीबी रहीं और अब भाजपा में शामिल हो चुकी शाजिया इल्मी ने अन्ना आंदोलन का जिक्र करते हुए निशाना साधा. इल्मी ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा कि बड़े बेआबरू होकर तेरे कूच को हम निकले, बहुत निकले मेरे अरमान फिर भी कम निकले! कौन सोच सकता है जिसने अन्ना हजारे आंदोलन में इतना बड़ा किरदार निभाया और भ्रष्टाचार से लड़ने का स्वांग रचा. जिसने नारा दिया था निकलो बाहर मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से. वह आज दिल्ली का तीसरी बार सीएम बनकर शराब घोटाले में पकड़ा जाएगा.

ईडी के अफसरों पर केस चलना चाहिए- प्रशांत भूषण

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण भी आम आदमी पार्टी के संस्थापकों में से एक थे. उन्होंने लिखा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि इलेक्टोरल बाॅन्ड के जरिए भाजपा के बाॅसेज के लिए काॅपोरेट से धन उगाही करने वाले ईडी के जिन अफसरों की जांच होनी चाहिए और केस चलना चाहिए वे पिछली रात केजरीवाल को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार कर लेते हैं. हैरान करने वाला निर्णय.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

55 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago