दिलजीत दोसांझ. (फाइल फोटो)
Dil Luminati Tour: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) को मुंबई में कॉन्सर्ट को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. कॉन्सर्ट से पहले महाराष्ट्र सरकार की ओर से थमाई गई एडवाइजरी को लेकर सिंगर ने रिएक्ट किया और फैंस को बेफिक्र रहने की सलाह दी.
कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस को संबोंधित करते हुए उन्होंने सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी पर राय रखी. एडवाइजरी में उन्हें ऐसे गानों पर परफॉर्म करने से रोकने की बात थी जो ड्रग्स, हिंसा और शराब को बढ़ावा देते हो. इसके साथ ही कहा गया था कि स्टेज पर बच्चों को न आने दिया जाए.
दिलजीत दोसांझ ने कहा,
मैंने कल अपनी टीम से पूछा कि मेरे खिलाफ कोई एडवाइजरी तो नहीं है, बोला सब ठीक है. आज सुबह उठा तो पता चला कि मेरे खिलाफ एडवाइजरी जारी हो चुकी है. आप फिक्र न करें, सारी एडवाइजरी मेरे लिए ही है. आप जितना मजा करने आएंगे मैं उसका डबल करवाऊंगा.
नोटिस के बारे में बोलने से पहले, दिलजीत ने अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में बात की और कहा कि वह वास्तव में स्वर्ग है. दोसांझ ने चंडीगढ़, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, दिल्ली, इंदौर और जयपुर में प्रदर्शन किया है. गुवाहाटी में उनके प्रदर्शन के बाद उनका दौरा समाप्त होगा.
इससे पहले 19 दिसंबर को दिलजीत ने अपने खास अंदाज में कश्मीर को भावुक विदाई दी थी. उन्होंने कश्मीर को अलविदा कहते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं. अपने इंस्टाग्राम पर ‘हौसला रख’ अभिनेता ने कैप्शन के साथ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “अलविदा कश्मीर, आज रात मुंबई दिल-लुमिनाती टूर.”
दिलजीत ने इससे पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह डल झील पर एक शांतिपूर्ण शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे थे, जिसमें उनके चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ थे.
ये भी पढ़ें: जयपुर में भीषण हादसा, LPG और CNG ट्रक में भिड़ंत से लगी आग, 5 लोग जिंदा जले
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…