प्रतिकात्मक फोटो.
Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को है. लेकिन चुनाव से पहले ताबड़तोड़ जब्ती का दौर जारी है. दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय ने सोमवार (4 फरवरी) को दी जानकारी के अनुसार, अब तक 220 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, नशीले पदार्थ और कीमती सामान जब्त की गई हैं.
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीईओ ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में 88 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 81 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और करीब 40 करोड़ रुपये की नकदी शामिल है. दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है, जिसका नतीजा 8 फरवरी को आएगा.
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि यह जब्ती 2020 के विधानसभा चुनाव से चार गुना ज्यादा है, जब कुल जब्ती सिर्फ 57.5 करोड़ रुपये की थी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव ‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी’ तरीके से कराए जाएंगे.
सीईओ ने बताया कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से ‘सी-विजिल’ प्लेटफॉर्म पर 7,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इनमें से 7,467 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है, जबकि मात्र 32 शिकायतों पर काम चल रहा है. इस बार चुनाव आयोग ने शिकायतों के समाधान में तेजी दिखाई है. रिपोर्ट के अनुसार, 90 प्रतिशत मामलों में शिकायतों का समाधान मात्र 100 मिनट के भीतर किया गया, जिससे मतदाताओं का विश्वास बढ़ा है.
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पूरे शहर में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो. नकदी, शराब और अवैध सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट और निगरानी दल सक्रिय किए गए हैं. वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि दिल्ली के मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.
ये भी पढ़ें: जातिगत जनगणना, महाकुंभ में पुष्पवर्षा…अखिलेश यादव ने संसद में सरकार पर उठाए बड़े सवाल
-भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…