देश

शराब नहीं REEL का चढ़ा नशा…पति ने वीडियो बनाने पर डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Mahoba Suicide: हाल ही में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति के रील बनाने से मना करने पर नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. जांच के बाद पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. आपको बता दें 7 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 20 वर्षीय जुलेखा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. नवविवाहिता की मौत से घर में गहरा शोक है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच की जा रही है.

REEL बनानें का चढ़ा ऐसा नशा

यह घटना महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के जुखा इलाके की है. यहां के लाड़पुर गांव निवासी सफीक महोबा में किराए के मकान में अंडे का ठेला लगाता था. सात महीने पहले उसकी शादी जुलेखा से हुई थी और दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे थे. जुलेखा को रील बनाने का शौक था, जो उनके वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण बन गया.

रील के चक्कर में हुआ विवाद

शादी के बाद भी जुलेखा का रील बनाने का शौक जारी रहा, जिससे वह अक्सर अपने पति को समय नहीं देती थी. शफीक ने बताया कि एक रात जब वह अंडे का ठेला लगाकर घर लौटा, तो उसने देखा कि पत्नी खाना बनाने के बजाय इंस्टाग्राम पर रील बना रही थी. इससे वह गुस्से में आ गया और उसे रील बनाने से मना किया. इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद जुलेखा ने शफीक को खाना दिया और दोनों सोने चले गए, लेकिन अचानक रात को जुलेखा घर से गायब हो गई.

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

शफीक ने सुबह तक पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. महिला का शव महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षिप्त अवस्था में पाया गया. शफीक ने दावा किया कि रील बनाने से मना करने के कारण उसकी पत्नी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Viral Video: शरीर पर फूल गिर जाने से यजमानों पर भड़के पंडित जी, गुस्से में आकर फेंक दी पूजा की थाली

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

11 seconds ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

15 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

40 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

55 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago