रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा..? यह सस्पेंस अब खत्म हो गया है. 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Delhi CM) के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लगा दी है. उनके नाम का प्रस्ताव RSS ने रखा था, जिसे भाजपा ने मान लिया.
प्रवेश वर्मा दिल्ली के डिप्टी सीएम के रूप में जन-सेवा करेंगे. वहीं, विजेंद्र गुप्ता का नाम दिल्ली विधानसभा स्पीकर के लिए अनाउंस कर दिया गया है. अब 20 फरवरी को दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा.
सीएम और डिप्टी सीएम के नाम तय करने के लिए बुधवार शाम दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. जहां पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक करके बात की, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया.
दिल्ली के नए सीएम को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी. संभावित चेहरों की लिस्ट में प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता समेत कई भाजपा नेताओं का नाम शामिल था. प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया था. रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से चुनाव जीतीं.
यह भी पढ़िए: Delhi CM: BJP के विधायक दल की बैठक शुरू, प्रवेश वर्मा और दोनों ऑब्जर्वर भाजपा कार्यालय पहुंचे
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…
CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…