देश

Republic Day 2024: पीएम मोदी ने दी 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं तो RSS प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Republic Day 2024: महाराष्ट्र के नागपुर, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं पीएम मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा  है कि ‘देश के समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जय हिंद! 75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. जय हिन्द!. वहीं इस अपसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “भारत के लोगों की शक्ति अनंत है. आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. हमारे देश में विविधताओं को स्वीकार करने की परंपरा है. जब सभी लोग भाईचारे की भावना से मिलकर काम करेंगे और संविधान का पालन करेंगे तो देश ऊंचाइयों पर पहुंचेगा.”

‘कर्तव्य पथ’ पर दुनिया देखेगी भारत की ताकत

देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस अवसर पर राजधानी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन शामिल होंगे. पहली बार, सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है. भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट के दौरान महिला पायलट भी नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी.

‘कर्तव्य पथ’ पर आज होने वाले परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए करेंगी. परेड की शुरुआत इन महिला कलाकारों द्वारा बजाए जाने वाले शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि संगीत के साथ होगी। औपचारिक कार्यक्रम में देश की रक्षा सेनाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जिसमें मशीनीकृत स्तंभों, अत्याधुनिक उपकरणों, टुकड़ियों के मार्च और देश की विविध संस्कृति और विविधता में एकता के प्रदर्शन से युक्त शक्तिशाली घुड़सवारों का रोमांचक प्रदर्शन होगा.

इसे भी पढ़ें: Happy Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर दिखेगा भारत की अदम्य सैन्य शक्ति और महिला सशक्तिकरण का नजारा, जानें और क्या होगा खास

10.30 बजे शुरू होगी कर्तव्य पथ पर परेड

‘विकसित भारत’ और ‘भारत – लोकतंत्र की मातृका’ के दोहरे विषयों पर आधारित, इस वर्ष की परेड में लगभग 13,000 विशेष अतिथि भाग लेंगे. गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी. समारोह की शुरुआत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की यात्रा से होगी, जहां वह पुष्पांजलि अर्पित करके शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे. इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर जाएंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago