देश

Uttarakhand Avalanche: हिमस्खलन की चपेट में आए 55 मजदूरों में से 47 बचाए गए, 8 की तलाश जारी; ग्राउंड जीरो पर CM धामी

Avalanche Rescue in Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले में भीषण हिमस्खलन हुआ, जिससे वहां काम कर रहे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के 55 मजदूर बर्फ की चपेट में आ गए. यह घटना माणा गांव की है, जहां से अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी 8 की तलाश जारी है. मजदूरों में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लोग शामिल थे.

अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन के वक्‍त मजदूर कंटेनर हाउस में मौजूद थे, तब एक बड़ा हिमखंड पहाड़ से गिरा और मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. बहरहाल, NDRF, SDRF, ITBP, BRO और आर्मी के 200 से ज्यादा जवान मजदूरों के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं.

सेना, NDRF-SDRF और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीमें रेस्क्यू में जुटी.

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें

बर्फ में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. रेस्क्यू टीम में NDRF, SDRF, ITBP, BRO और आर्मी के 200 से ज्यादा जवान शामिल हैं. इन जवानों ने सुबह से ही ऑपरेशन को तेज कर दिया था और अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. इसके अलावा, फंसे मजदूरों में चार घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जोशीमठ भेजा जा रहा है, जबकि एम्स को अलर्ट मोड में रखा गया है.

सीएम धामी की सक्रियता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि इस संकट के समय राज्य सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र का दौरा कर जानकारी ली और रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता की कामना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस आपदा में सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है और जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाएगा.

मौसम का असर और सावधानी

वहीं, चमोली में अभी भी हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है, और मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में बारिश के आसार जताए हैं. इस दौरान बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. सीएम धामी ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा, तो सेना के अधिकारियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा.

रेस्क्यू में सहयोग की अपील

उत्तराखंड सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय से रेस्क्यू अभियान जारी है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी राज्य सरकार से लगातार संपर्क बनाए रखा है और श्रमिकों के परिजनों को आश्वस्त किया है.

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago