देश

‘कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक’ के स्टूडेंट रुड़की कैंपस की यादें करेंगे ताजा, ग्रेटर नोएडा में बड़ा रीयूनियन

उत्तराखंड के रुड़की शहर में ‘कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक’ का स्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में काफी बेहतर रहा है. इस शिक्षण संस्थान से कई हस्तियां देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं. तमाम पूर्व छात्र और छात्राएं इस संस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं. हालांकि, पुरानी यादों को ताजा करने और संस्थान की गरीमा को ऊंचा करने के उद्देश्य से पुराने विद्यार्थियों का एक मिलने-जुलने का कार्यक्रम तैयार किया गया है.

12 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश के छात्र और छात्राएं पहुंच रही हैं. इसका उद्देश्य आपस में मिलना और अपने सम्मानित गुरुओं का सम्मान एवं आशीर्वाद लेना है. इस संस्थान की स्थापना 1956 में कन्हैया लाल जी द्वारा की गई थी. तनीकी क्षेत्र में इस संस्था ने देश में बहुत से तेजस्वी छात्र छात्राओं को तकनीकी ज्ञान देकर राष्ट्र के निर्माण में अग्रणी कार्य किया है.

ग्रेटर नोएडा में रीयूनियन

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेडी त्यागी होंगे. जिन्होंने संस्था से 1963 में डिप्लोमा हासिल किया था. इनके अलावा कार्यक्रम में तमाम गुरुजन और पुराने छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के ‘द ग्रैंड रामा सेरिमोनियल रिजॉर्ट’ में आयोजित कराया जाएगा. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सुबह साढ़े 10 बजे से होगी और 12 बजे लंच के बाद 2 बजे से कार्यक्रम आरम्भ होगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

18 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

24 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

29 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

44 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

49 minutes ago