देश

Telangana Rising Global Summit: सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, समिट में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Telangana Rising Global Summit: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सीएम रेड्डी ने हैदराबाद में होने वाले तेलंगाना राइजिंग 2047 ग्लोबल समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा,  “तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की.”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने संसद भवन में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अश्विनी वैष्णव को 8 और 9 दिसंबर को हैदराबाद में होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया.

रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री को दिया आमंत्रण

मुलाकात में रेवंत रेड्डी ने अश्विनी वैष्णव को समिट के लिए तैयार विशेष विजन डॉक्यूमेंट की जानकारी दी. इस डॉक्यूमेंट में तेलंगाना को अगले पांच साल में देश के टॉप-3 निवेश गंतव्यों में शामिल करने का पूरा खाका है. राज्य सरकार इसे ‘भारत फ्यूचर सिटी’ के नाम से विकसित कर रही है और दुनियाभर के बड़े निवेशकों को आकर्षित करने की तैयारी में है.

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर आने की विशेष गुजारिश की. उन्होंने कहा कि वैष्णव की मौजूदगी से आईटी, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़े निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा.

इस दौरान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू के साथ सांसद डॉ. मल्लू रवि, कुंदुरु रघुवीर रेड्डी, सुरेश शेतकर, चमाला किरण कुमार रेड्डी, डॉ. कडियम काव्या, गड्डम वामशी कृष्ण और अनिल कुमार यादव भी मौजूद रहे.

राज्य को ग्लोबल निवेश हब बनाने का मिशन

तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट इस बार बहुत बड़ा होने जा रहा है. सरकार का दावा है कि इसमें 30 से ज्यादा देशों के निवेशक और 500 से अधिक बड़े उद्योगपति हिस्सा लेंगे. पिछले साल हुए समिट में ही 2.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए थे और इस बार सरकार उससे कहीं ज्यादा की उम्मीद कर रही है.

रेवंत रेड्डी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और एक-एक करके कई केंद्रीय मंत्रियों व बड़े उद्योगपतियों से मिल रहे हैं ताकि हैदराबाद को दुनिया का अगला बड़ा निवेश हब बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें: ‘दिव्यांगों की गरिमा और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध’- पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

6 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

19 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

47 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

48 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

48 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

55 minutes ago