खेल

IND vs SA: विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के तूफानी शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 359 का विशाल लक्ष्य दिया

भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच चल रहा है. दूसरे वनडे मैच में भारत ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए. जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 359 रनों का आंकड़ा छूना पड़ेगा. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ की इस जोड़ी ने विशालकाय लक्ष्य साउथ अफ्रिका के समाने रखा है. विराट ने 99 गेंदों में 103 रन की शतकीय पारी खेली, साथ ही रुतुराज गायकवाड़ ने भी शतक जड़कर सोने पर सुहागा कर दिया.

किसने कितने रन बनाय

भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बाद कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है. दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारत ने गायकवाड़ के 105, कोहली के 102 और राहुल के नाबाद 66 रनों के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए. कोहली ने मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया.

भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हुए, लेकिन कोहली और ऋतुराज ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर भारत की वापसी कराई. ऋतुराज ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया और इसके बाद कोहली ने भी अपने वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा. दोनों ही बल्लेबाज शतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके.

इसके बाद केएल राहुल और जडेजा ने अंतिम ओवरों में दमदार बल्लेबाजी की जिससे भारत का स्कोर 350 के पार पहुंचा. जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने दो विकेट लिए, जबकि नांद्र बर्गर और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला.


ये भी पढ़ें: विराट का जलवा बरकरार! वनडे में जड़ा 53वां शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 3 पारियों में 3 सेंचुरी ठोक रचा इतिहास


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago