Telangana Rising Global Summit: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सीएम रेड्डी ने हैदराबाद में होने वाले तेलंगाना राइजिंग 2047 ग्लोबल समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की.”
Telangana CM, Shri @revanth_anumula and Deputy CM, Shri @Bhatti_Mallu, met PM @narendramodi today.@TelanganaCMO pic.twitter.com/XiMnpBPlFR
— PMO India (@PMOIndia) December 3, 2025
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने संसद भवन में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अश्विनी वैष्णव को 8 और 9 दिसंबर को हैदराबाद में होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया.
रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री को दिया आमंत्रण
मुलाकात में रेवंत रेड्डी ने अश्विनी वैष्णव को समिट के लिए तैयार विशेष विजन डॉक्यूमेंट की जानकारी दी. इस डॉक्यूमेंट में तेलंगाना को अगले पांच साल में देश के टॉप-3 निवेश गंतव्यों में शामिल करने का पूरा खाका है. राज्य सरकार इसे ‘भारत फ्यूचर सिटी’ के नाम से विकसित कर रही है और दुनियाभर के बड़े निवेशकों को आकर्षित करने की तैयारी में है.
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर आने की विशेष गुजारिश की. उन्होंने कहा कि वैष्णव की मौजूदगी से आईटी, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़े निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा.
इस दौरान तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू के साथ सांसद डॉ. मल्लू रवि, कुंदुरु रघुवीर रेड्डी, सुरेश शेतकर, चमाला किरण कुमार रेड्डी, डॉ. कडियम काव्या, गड्डम वामशी कृष्ण और अनिल कुमार यादव भी मौजूद रहे.
राज्य को ग्लोबल निवेश हब बनाने का मिशन
तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट इस बार बहुत बड़ा होने जा रहा है. सरकार का दावा है कि इसमें 30 से ज्यादा देशों के निवेशक और 500 से अधिक बड़े उद्योगपति हिस्सा लेंगे. पिछले साल हुए समिट में ही 2.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए थे और इस बार सरकार उससे कहीं ज्यादा की उम्मीद कर रही है.
रेवंत रेड्डी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और एक-एक करके कई केंद्रीय मंत्रियों व बड़े उद्योगपतियों से मिल रहे हैं ताकि हैदराबाद को दुनिया का अगला बड़ा निवेश हब बनाया जा सके.
ये भी पढ़ें: ‘दिव्यांगों की गरिमा और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध’- पीएम मोदी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

