देश

अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका हुई खारिज

अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ ने खारिज कर दिया है। संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से पुनर्विचार याचिका को खारिज किया है। संविधान पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि 11 दिसंबर 2023 को संविधान पीठ द्वारा दिये गए फैसले में कोई त्रुटि नही है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा था।

अनुच्छेद 370 को हटाने का केंद्र सरकार का फैसला वैध

सुप्रीम कोर्ट ने 11 दिसंबर 2023 को जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था। बता दें कि सीजेआई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ ने अनुच्छेद 370 को हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को वैध ठहराते हुए कहा था कि यह अस्थाई प्रावधान था और राष्ट्रपति के पास इसे हटाने का पूरा अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल करने तथा निर्वाचन आयोग को 30 सितंबर 2024 तक राज्य में विधानसभा चुनाव कराने का भी निर्देश दिए थे। संविधान पीठ ने अपने फैसले में कहा था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। भारत में शामिल होने के बाद उसने संप्रभुता का तत्व बरकरार नही रखा। ऐसे में उसके लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं रखे जा सकते।

इसे भी पढ़ें: ईरानी राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार के लिए तेहरान जाएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, इस जगह दफनाया जाएगा रईसी का शव

सीजेआई ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को लेकर कहा था कि केंद्र सरकार के हर फैसले को चुनौती नही दी जा सकती है, इससे अराजकता फैल जाएगी। संविधान पीठ ने कहा है कि राष्ट्रपति को अनुच्छेद 370 को रद्द करने का अधिकार है। उनके पास विधानसभा को भंग करने का भी अधिकार है।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

38 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago