यूटिलिटी

Gold-Silver Price Today: 53 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी भी महंगी हुई, देखें क्या है रेट

देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी की किमतो में तेजी देखने को मिल रही  है. वहीं गुरुवार यानि कि आज 24 नवंबर को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने के भाव (Gold Price Today) में 0.40 फीसदी उछाल के साथ बिक रहा है. वहीं, वायदा बाजार में आज चांदी की किमत में (Silver price Today) भी 1.05 फीसदी बढ़त दर्ज की गई है. कल वायदा बाजार में सोना और चांदी का किमत बढ़त के साथ बंद हुआ था.

आज यानि कि गुरुवार को वायदा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के भाव में 210 रुपये के उछाल के साथ 52,661 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था. सोने का भाव  52,500 रुपये पर खुला है. खुलने के कुछ समय बाद ही एक बार भाव 52,688 रुपये तक पहुंच चुका है. उसके बाद भाव में थोड़ी कमी देखी गई और यह 52,661 रुपये हो गई है. कल एमसीएक्‍स(MCX) पर सोने का भाव 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 52,470 रुपये पर क्लोज हुआ था.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Rate Today: शादियों के सीजन में कम हुई सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई रेट से इतना सस्ता मिल रहा गोल्ड

चांदी में हुई तेज

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज चांदी में भारी उछाल देखा गया है. चांदी आज 649 रुपये बढ़कर 62,279 रुपये पर कारोबार कर रही है. साथ ही चांदी का भाव 62,099 रुपये पर खुला है. वहीं एक बार भाव अचानक  62,460 रुपये हो गया. लेकिन बाद में थोड़ा गिरकर 62,279 रुपये पहुंच गया है. चांदी का भाव कल वायदा बाजार में 1.37 फीसदी बढ़त के साथ 61,640 रुपये पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें- Nirav Modi: भारत आने से डर रहा भगोड़ा नीरव मोदी, अपना रहा नए-नए हथकंडे, अब चली ये चाल

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना गिरा, चांदी चढ़ी

वहीं हम बात अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की करें तो यहां आज सोने और चांदी के भाव अलग-अलग चाल चल रहे हैं. सोने का हाजिर भाव आज 0.18 फीसदी गिरकर 1,738.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के रेट में आज उछाल देखने को मिला है. चांदी आज 0.78 फीसदी बढ़कर  21.25 डॉलर प्रति औंस पर बिक रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Dimple Yadav

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

5 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

29 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

33 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

49 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

54 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

1 hour ago