पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Petrol-Diesel Price 14 Dec 2022: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में इस समय कच्चे तेल की कीमतों के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. जिसके वजह से बार-बार हमें पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते और उतरते हुए दिखते हैं. आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उठापटक हुई है. तो क्या आज भी हमारे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया है.
बता दें कि भारत की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) हर दिन सुबह 6 बजे देश के प्रमुख शहरों के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट्स जारी करती हैं.
आज इंटरनेशनल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट हुई है. जिसके बाद इस की कीमत 75.00 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, वहीं वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत 80.68 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी देश के महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जानते है कि भारत के महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के नए दाम क्या हैं.
ताजा अपडेट के मुताबिक, कोलकाता में पेट्रोल प्रति लीटर 106.03 रु बिक रहा है और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इस आधार पर महानगरों के मामले में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल सबसे सस्ता बिक रहा है. हालांकि, दिल्ली से भी सस्ता पेट्रोल अन्य शहरों में मिल रहा है. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये बिक रहा है तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Tawang Face off: तवांग में भारतीय सेना से झड़प पर चीन ने बोला झूठ, जानें क्या कहा
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा जयपुर में पेट्रोल 100 के पार 108.48 रुपए बेचा जा रहा है. और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्ली से सटे नोएडा में भी पेट्रोल के दाम 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है. वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर. इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…