खेल

Argentina Vs Croatia: मेसी और अल्वारेज की आंधी में उड़ा क्रोएशिया, सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने 3-0 से रौंदा

Argentina Vs Croatia FIFA World Cup Semi Final: लियोनेल मेसी के जादू ने अर्जेंटीना को 8 सालों के बाद फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया है. कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेसी और अल्वारेज के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली. दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस और मोरक्को की टीमें आपस में भिड़ेंगी जहां उस मैच के विजेता का मुकाबला फाइनल में अर्जेंटीना से होगा.

सेमीफाइनल मैच की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. अर्जेंटीना का फॉरवर्ड लगातार मूव बनाता नजर आया लेकिन क्रोएशिया के डिफेंस को भेद पाना आसान नहीं था. वहीं, क्रोएशिया ने लगातार अटैक किया लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली. लेकिन, 34वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी जब उन्होंने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया और इसके 5 मिनट बाद ही अल्वारेज ने दूसरा गोल दागकर क्रोएशिया को दबाव में ला दिया.

पहले हाफ में अर्जेंटीना ने जो खेल दिया, उसे उन्होंने दूसरे हाफ में भी जारी रखा जबकि क्रोएशिया पर दबाव साफ नजर आ रहा था. फ्री किक मिस करने के बाद क्रोएशिया ने गोल करने की एक और कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली. वहीं, मार्टिनेज को बुलाकर अर्जेंटीना ने अपने किले को अभेद्य बनाने की पूरी कोशिश की.

अर्जेंटीना ने 3-0 से जीत दर्ज की

दूसरे हाफ का आधा वक्त निकल चुका था और तभी अल्वारेज ने एक और गोल दागकर क्रोएशिया के खेमे में खलबली मचा दी. अल्वारेज ने यह गोल मेसी के असिस्ट पर किया. मेसी ने क्रोएशिया के खिलाड़ी को काफी देर तक छकाया और फिर बॉल अल्वारेज को पास कर दी, जिन्होंने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में भेजकर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी.

ये भी पढ़ें: IPL Auction 2023: ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, इन दो भारतीय बल्लेबाजों का बेस प्राइस 1 करोड़

गम में डूबे मोड्रिच

क्रोएशिया ने इसके बाद कई मूव बनाए लेकिन अर्जेंटीना के डिफेंस को भेद पाना मुमकिन नहीं था. हूटर बजते ही अर्जेंटीना के खिलाड़ी जश्न में डूब गए जबकि क्रोएशिया के खिलाड़ियों को यकीन नहीं हो रहा था कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 में उनका सफर थम गया है. लुका मोड्रिच के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी लेकिन अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने इस दिग्गज खिलाड़ी को हौंसला दिया. 37 वर्षीय क्रोएशियाई कप्तान का यह आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago