देश

Bihar News: पटना की दीवारों पर RJD नेता ने लगवाए पोस्टर, कानून-व्यवस्था को लेकर पूछे सवाल

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना (Patna) में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने शहर के कई हिस्सों में “बिहार में का बा” नाम से पोस्टर लगाए हैं. इन पोस्टरों में बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं (Criminal event) का जिक्र किया गया है और लिखा है कि ‘बिहार में का बा.’ राजद की ओर से पटना में लगे पोस्टर में ललन सिंह (Lalan Singh) की तरफ से सावन के महीने में मटन पार्टी को भी चित्रित किया गया है.

पोस्टर में दो मुद्दे

इन पोस्टरों में दो मुद्दों को उजागर किया गया है. एक तरफ हाल ही में अस्पताल के अंदर हुई गोलीबारी की घटना को दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की सावन के महीने में ‘मटन पार्टी’ (Mutton Party) को चित्रित किया गया है. बता दें कि इस पोस्टर को राजद नेता सनत कुशवाहा ने लगवाया है. सनत कुशवाहा कुढ़नी विधानसभा-93 से विधायक हैं. ये पोस्टर राजद की ओर से मौजूदा सरकार पर निशाना साधने का प्रयास माने जा रहे हैं।

पहले भी लग चुका है पोस्टर

इससे पहले 15 जुलाई को पटना के कई चौक-चौराहों पर ‘बिहार में गुंडाराज’ के पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें 8 हत्याकांडों का जिक्र था. पटना के जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल रोड, बोरिंग रोड चौराहा सहित अन्य स्थानों पर लगे ये पोस्टर किसके ओर से लगाए गए थे, इसका जिक्र इन पोस्टरों में नहीं किया गया था. पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर है और लिखा गया था, ‘बिहार में गुंडाराज, कारोबारियों पर कहर.’

ये भी पढ़े- NIA मामलों में धीमी सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्यों से 4 हफ्ते में जवाब मांगा

पोस्टर के चारों तरफ बिहार में हाल ही में हुए आठ हत्याकांडों का तारीख के साथ जिक्र किया गया था, जिसमें मृतकों की तस्वीर भी लगाई गई थी. पोस्टर में सबसे पहले मशहूर उद्योगपति गोपाल खेमका की तस्वीर के साथ उनकी हत्या की तारीख लिखी हुई थी.

पोस्टर में हत्याओं का जिक्र

इसी तरह, व्यवसायी दीपक शाह, मार्ट के मालिक विक्रम झा, शिक्षक संतोष राय और बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या का भी पोस्टर में जिक्र किया गया था. इसके अलावा, पोस्टर में कारोबारी पुट्टू खान और वकील जितेंद्र मेहता की भी हत्या का जिक्र किया गया था, जिनकी 13 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

 

आईएएनएस

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

11 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

25 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

35 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago