Chandan Mishra murder, Patna, Paras Hospital, Sheru Singh, Pappu Yadav threat, gang rivalry, parole killing, Tausif Badshah, CCTV footage, Bihar police investigation.
Chandan Mishra Murder: 17 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में घुसकर 5 अपराधियों ने चंदन मिश्रा नाम के एक अपराधी को मौत के घाट उतार दिया. चंदन मिश्रा आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और पेरोल पर इलाज कराने अस्पताल में आया हुआ था. चंदन मिश्रा की हत्या के पीछे शेरू सिंह का हाथ होना बताया जा रहा है. अब इस मामले में एक और नया बखेड़ा शुरू हो गया है. अब इसी शेरू सिंह ने पप्पू यादव को फोन कर धमकी दी है. सांसद पप्पू यादव ने ये बातें खुद मीडिया को बताई है. जिसमें उन्होंने कहा कि शेरू ने उन्हें इस मामले से दूर रहने की धमकी दी है.
सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चंदन मिश्रा की हत्या के बाद उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया. जिसे पश्चिम बंगाल के जेल में बंद कुख्यात अपराधी शेरू सिंह ने कराया था. पप्पू यादव ने कहा कि उस व्यक्ति ने उन्हें कहा,
“ये जो आरा वाला शेरुआ है, जिसने मर्डर कराया, हमको फोन करवाया है. पप्पू यादव से कह दीजिये कि इस मर्डर में हाथ ना डालें.”
पप्पू यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि हम कानून की वजह से रुके हुए हैं. वरना हम इन्हें बता देते.
शेरू सिंह और चंदन मिश्रा कभी दोस्त और क्राइम पार्टनर हुआ करते थे. शेरू सिंह और चंदन मिश्रा मिलकर बक्सर के एक चूना कारोबारी की हत्या की थी. इसी केस में चंदन मिश्रा को आजीवन कारावास की सजा हुई. बताया जा रहा है कि भागलपुर जेल में दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई. दोनों गैंग पर कब्जा चाहते थे. इसी को लेकर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई.
पुलिस का कहना है कि चंदन की हत्या की साजिश पहले से ही रची गई थी. पुलिस को शक है कि कहीं चंदन मिश्रा के लोकेशन और गतिविधियों की पूरी जानकारी शेरू के पास तो नहीं थी. क्योंकि पेरोल के अंतिम दिन अचानक से हत्या की वारदात को अंजाम दिलाना कहीं ना कहीं इस ओर इशारा करती हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड की साजिश तौसीफ ने रची थी. जिसे तौसीफ बादशाह के नाम से जाना जाता है. वो पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. तौसीफ ने ही इस हत्याकांड में अपराधियों को लीड किया और वारदात को अंजाम दिया. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें 5 अपराधियों को चंदन मिश्रा के वार्ड में घुसते और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भागते देखा गया. मामला सामने आने के बाद चारों तरफ बिहार पुलिस और बिहार सरकार की किरकिरी हो रही है.
फिलहाल पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ चल रही है.
– भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…