देश

“मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी रामचरितमानस”- RJD विधायक के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने दी नसीहत

Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस को लेकर बिहार में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. राजद के विधायक (RJD MLA) रीतलाल यादव ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयानबाजी की, जिसके बाद सियासत गरमा गई. लालू यादव की पार्टी के विधायक ने कहा कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी, चाहें तो भाजपा वाले इतिहास उठाकर देख लें. रीतलाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोग एक-दूसरे को लड़ाने में लगे हुए हैं. लोग राम मंदिर की चर्चा करते हैं.

राजद विधायक ने कहा कि इतिहास उठाकर देखिए कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई. उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था. जब इतने साल मुगलों ने राज किया, तब हिंदुत्व खतरे में नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि जब मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा कही, तब किसी ने नहीं कुछ कहा. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उस वक्त क्यों नहीं उसे देश से भगा दिया.

कांग्रेस ने दी राजद विधायक को नसीहत

राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि आप सच्चा हिंदू बनना चाहते हैं तो अपनी पार्टी से सभी मुस्लिमों को भगा दें. राजद विधायक के इस बयान पर घमासान मच गया. बीजेपी ने रीतलाल यादव पर निशाना साधना शुरू किया तो गठबंधन के सहयोगी दलों ने भी राजद विधायक को नसीहत दे दी. कांग्रेस ने रीतलाल के बयान पर उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि बिना तथ्यों की पड़ताल किए ऐसे बयान देने से बचें. धर्म के मामलों में किसी को भी विवादित बयान देने का अधिकार नहीं है. वहीं जेडीयू ने रीतलाल के बयान पर हैरानी जताई.

ये भी पढ़ें: MP: थाने के सामने महिला ने हवा में उड़ा दिए 500-500 रुपये के नोट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे

भाजपा ने ऐसे बयानों को राजनीतिक लाभ लेने वाला बताया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजद के लोग विकृत और तुष्टीकरण की मानसिकता से ग्रसित हैं. राजनीतिक लाभ के लिए हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत करने से भी बाज नहीं आते हैं. उन्होंने राजद विधायक के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

6 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

15 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

16 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

19 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

35 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

38 minutes ago