थाने के सामने महिला ने उड़ाए पैसे
मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला कैंट थाना के सामने चीख-चिल्ला रही है और नोटों की गड्डियां उड़ा रही है. हवा में 500-500 रुपये के उड़ते नोट वायरल वीडियो में देखे जा सकते हैं. सभी हैरान हैं की आखिर महिला का ऐसा करने के पीछे कारण क्या है. नोट उड़ाते हुए महिला पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है और सरकार को भी लगे हाथ जमकर कोस रही है. महिला के हंगामे के चलते सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो जाती है और लोग इस घटना को अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं.
दरअसल, पैसे हवा में उड़ाने वाली महिला का नाम शांति बाई है और वह एनसीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी है. आरोपों के मुताबिक महिला का सगा बेटा उसके साथ मारपीट करता है. जिसे लेकर उसने पुलिस से शिकायत की थी. 6 महिने पहले भी बेटे ने उसकी जानकारी के बगैर उसके पैसे बैंक से निकाल लिए थे. महिला ने इसकी भी शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करती.
हालांकि, पुलिस और आस-पड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि महिला अक्सर हाई-वोस्टेज ड्रामा करती रहती है. वह अक्सर कई विभागों में अलग-अलग शिकायतों के साथ पहुंचती है. जिस मामले में वह पुलिस पर आरोप लगा रही है, वह मामला अदालत में विचाराधीन है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…