देश

Bihar Politics: सुधाकर सिंह के तीखे बयानों पर भड़की JDU तो डैमेज कंट्रोल में जुटे तेजस्वी, बोले- CM के खिलाफ बोलना बीजेपी का एजेंडा चलाने जैसा

Bihar Politics: बिहार में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को अभी कुछ ही महीने हुए है, इस बीच आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने एक बयान दे कर महागठबंधन में टेंशन बढ़ा दी है. पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए गले के फांस बनते जा रहे हैं. सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिखंडी और नाइट वॉचमैन कह दिया है. जिस पर सीएम नीतीश कुमार ने रिएक्शन दिया है. तो वहीं अब सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रतिक्रिया दिया है.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा दिए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने कहा कि जो इस तरह की बात करता है वो भाजपा की मदद कर रहा है. हमारा गठबंधन भाजपा की नीतियों के खिलाफ बना है और हमारे गठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं. उनके ऊपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे सकता है.

CM पर हमलावर हैं सुधाकर सिंह

बता दे कि पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ मोर्चा खोल कर रखे हैं और लगातार सीएम नीतीश कुमार की नीतियों के खिलाफ हमलावर हैं.

हम तो नोटिस भी नहीं लेते हैं- नीतीश कुमार

तो वहीं, इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई क्या बोलता है ये तो पार्टी वाले लोग ही बताएंगे. ये तो पार्टी के अंदर की चीज है. पार्टी वाले ही उसको देखेंगे और बोलेंगे. सीएम ने सुधाकर सिंह के बयान पर कहा कि हम तो नोटिस भी नहीं लेते हैं.

ये भी पढ़ें:  Bihar: बेगूसराय में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस, तस्करों ने लाठी-डंडे से किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

अपने बयान से नहीं मुकरेंगे- सुधाकर

गौरतलब है कि विधायक सुधाकर सिंह कैमूर पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि वो अपने बयान से नहीं मुकरेंगे. सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश को शिखंडी और नाइट वॉचमैन कहा था. इस पर सुधाकर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपनी जुबान और बयान पर कायम हैं. सोच समझकर कोई बात कहते हैं.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago