आस्था

Magh Month 2023: जनवरी में इस दिन से लग रहा माघ मास, इन उपायों से धन की कमी होगी दूर, बनेंगे बिगड़े काम

Magh Month 2023: हिंदू धर्म ग्रंथों में माघ मास में की गई पूजा-पाठ और दूसरे अन्य धार्मिक कार्यों का अधिक महत्व बताया गया है. वहीं इस दौरान किए जाने वाले दान का पुण्य भी काफी अधिक मिलता है.

माघ मास के दौरान किए जाने वाले धार्मिक यात्राओं की महत्ता भी काफी अधिक रहती है. खासतौर पर भगवान विष्णु के मंदिरों और उनसे जुड़े तीर्थों की यात्रा इस माह करनी चाहिए. वहीं गंगा स्नान की महत्ता का भी जिक्र कई धार्मिक ग्रंथों में मिलता है. इसके अलावा इस माह सूर्य देव की पूजा का भी विशेष तौर पर लाभ मिलता है.

इस दिन शुरु हो रहा है माघ मास

पंचांग के अनुसार जनवरी की 7 तारीख को माघ मास की शुरूआत हो रही है. वहीं अगले महीने 5 फरवरी को माघ मास का समापन होगा. माघ मास का आखिरी दिन माघी पूर्णिमा होता है. इस माह में गीता पाठ करना विशेष रुप से फलदायी माना जाता है.

मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है. माघ मास में तिल के दान की महत्ता भी बताई गई है. इसलिए इसका दान जरूर करें. इसके अलावा भगवान विष्णु को भी तिल अर्पित करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Shani Gochar 2023: शनि करेंगे 30 साल बाद इस राशि में गोचर, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

माघ मास में इन उपायों से किस्मत का मिलेगा साथ

आर्थिक समस्या से मुक्ति के लिए ज्योतिष शास्त्र में माघ मास के कई उपाय बताए गए हैं. इसके अलावा इन उपायों से बिगड़े काम बनने लगते हैं. आइए देखते हैं कि वह कौन से उपाय हैं, जिन्हें करने से आपकी किस्मत साथ देने लगती है.

माघ मास में ब्रह्ममुहूर्त में उठते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने से भाग्य में वृद्धि होती है. अगर संभव हो तो इस पूरे माह में गंगा स्नान करें. ऐसा न होने पर स्नान करने वाले जल में गंगा जल डालकर उसका उपयोग नहाने में करें.

इस माह भगवान विष्णु की पूरे विधी विधान से पूजा करने पर भी लाभ मिलता है. माघ मास में संध्याकाल में तुलसी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. वहीं इस माह में किसी भी तरह के मांसाहार और नशे से दूर रहना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

6 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

26 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

36 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago