मनोरंजन

Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah: अब तारक मेहता के डायरेक्टर ने छोड़ा शो, कई सितारे पहले ही छोड़ चुके हैं साथ

Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah:  14 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. शो के हर एक कैरेक्टर की अपनी एक फैन फॉलोइंग है. हालांकि पिछले कुछ सालों से कई सारे मशहूर सितारों ने शो का हाथ छोड़ा है. और अब इस लिस्ट में शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को अलविदा कह दिया है. उनका यह फैसला हर किसी के लिए झटके देने जैसा है.

ये भी पढ़ें-Pathaan Trailer: ‘पठान’ के वायरल ट्रेलर ने लगाई आग, फैन्स बोले- और इंतजार नहीं कर सकते

15 दिसंबर को तारक मेहता के लिए  हुई थी आखिरी शूटिंग

बता दें कि मालव इतने लंबे समय से शो के साथ थे कि मगर इस खबर पर यकीन कर पाना आसान नहीं है. इस शो के टॉप पर पहुंचने में उनके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता. अब इतने दिनों बाद उनका यह फैसला यकीनन हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है. राजदा ने 15 दिसंबर को तारक मेहता के लिए आखिरी शूटिंग की थी.

जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से राजदा और प्रोडक्शन हाउस के बीच रिश्ते काफी दिनों से अच्छे नहीं चल रहे थे. दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से अनबन थी. जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजदा ने यह फैसला लिया होगा. लेकिन अभी ये बस कयास ही लगाये जा रहे है. राजदा के हिट शो बाहर होने की असली वजह क्या है अभी साफ नहीं है.

ये भी पढ़ें-Besharam Rang: ‘भगवा बिकिनी पहनाकर हीरोइन को नचाते हो और फिर…’- पठान के गाने पर फिर भड़के मुकेश खन्ना

हालांकि राजदा ने मीडिया से बात करते हुए इन अफवाहों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि शो से अलग होने का फैसला उनका अपना है. उनकी प्रोडक्शन हाउस के साथ किसी भी तरह की कोई अनबन नहीं है. हाउस और उनके बीच क्रिएटिव डिफरेंस जरुर थे लेकिन दोनों के बीच कभी मनमुटाव वाले हालात नहीं बने. राजदा ने कहा कि इस शो के लिए वे प्रोड्यूसर के बहुत आभारी हैं. अब देखना होगा कि राजद के शो से अलग होने के बाद शो की टीआरपी पर क्या असर पड़ता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

8 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

28 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

38 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

59 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago