देश

अरे गजब! ‘स्पेशल 26’ के अंदाज में डकैती, सरकारी अधिकारी से 36 लाख लूट ले गए पुलिस के भेष में आए चोर

Mumbai: मुंबई के ऐरोली में स्पेशल 26 के अंदाज में डकैती को अंजाम दिया गया है. जहां पुलिस अधिकारियों के भेष में छह चोरों का एक गिरोह सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी के आवास में जबरदस्ती घुसकर 36 लाख रुपये का कीमती सामान लूट ले गए. डकैती 2013 की बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 का वास्तविक जीवन में कहानी बता रही है. घटना पिछले हफ्ते नवी मुंबई के ऐरोली में घटी.

फिल्म स्पेशल 26 की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसमें 26 चोरों को एक गिरोह खुद को सीबीआई और इनकम टैक्स ऑफिसर्स बताता है. देश के बड़े से बड़े अधिकारियों, बिजनेसमैन और नामचीन हस्तियों के घर छापेमारी करता है. पुलिस को इस गिरोह को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोड़ लगाना पड़ता है. फिल्म में अक्षय कुमार और अनुपम खेर लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज

रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है. एफआईआर के मुताबिक, 21 जुलाई को दोपहर में छह लोग कांतिलाल यादव के घर में घुस गये. गिरोह का नेतृत्व करते हुए, एक दाढ़ी वाले व्यक्ति ने दावा किया कि वे एंटी करप्शन ब्यूरो से थे. घर में तलाशी के बहाने सभी 36 लाख रुपये का कीमती सामान लूट ले गए.

यह भी पढ़ें: Manipur: विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के सांसद जमीनी हकीकत जानने पहुंचे मणिपुर, अधीर रंजन चौधरी बोले- फैसले से पहले सर्वे करना चाहते हैं

अधिकारी को लगा इतने का चूना

चोरों के गिरोह ने तीन बेडरूम के फ्लैट में तीन अलमारियों को खंगाला और 25.25 लाख रुपये, 3.80 लाख रुपये की एक सोने की चेन, एक अंगूठी और एक कंगन जिनकी कुल कीमत 4.20 लाख रुपये थी. 40,000 रुपये की हीरे की अंगूठी, 80,000 रुपये का हीरे जड़ित सोने का मंगलसूत्र और कम से कम 10,000 रुपये की दो कलाई घड़ियां निकाल लिया. और साथ लेकर चले गए.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

5 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

15 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

38 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

39 minutes ago