Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“नेपाल में मौत…शरीर पर चोट के निशान” जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने खान सर पर लगाया भाई की हत्या कराने का आरोप

Khan Sir Controversy: रौशन आनंद ने भाई की हत्या मामले में खान सर पर साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि फैजल खान ने कितना झूठ बोला. गोली फैजल खान की तरफ से चलाई गई, लेकिन उसने बयान दिया कि गोली मेरी तरफ से चलाई गई.

Khan Sir Controversy

Khan Sir Controversy

Khan Sir Controversy: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर और ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के बीच टकरार बढ़ता ही जा रहा है. एक दिन पहले भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत मामले में रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. जेल से बाहर आते ही उन्होंने खान सर पर तगड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि फैजल खान (खान सर का असली नाम) और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद ने षड्यंत्र रचकर उनके भाई की हत्या कराई है. रौशन आनंद खान सर कोचिंग विवाद मामले में जेल में बंद थे.

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का सहरसा में आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. जिसमें वो भी शामिल होंगे.

फैजल खान ने लगातार बोले झूठ

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने कहा कि जब मैं बाहर था तब उनके भाई को कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही वो जेल में गए उनके भाई की हत्या हो गई.

रौशन आनंद ने भाई की हत्या मामले में खान सर पर साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि फैजल खान ने कितना झूठ बोला. गोली फैजल खान की तरफ से चलाई गई, लेकिन उसने बयान दिया कि गोली मेरी तरफ से चलाई गई.

नेपाल में हुई संदिग्ध मौत

जानकारी के मुताबिक प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर गए हुए थे. वहीं एक होटल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.उनकी मौत पर परिजनों ने कई सवाल उठाये हैं. परिवार का आरोप है कि प्रिंस यादव की मौत सामान्य नहीं है. उनके शरीर पर चोट के कई निशान दिखाई दिये. परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें- ‘परिवार के साथ खड़ा हूं’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर खान सर का छलका दर्द

प्रिंस यादव की मौत की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को लगी, घर में मातम छा गया. आसपास के गांवों के लोग भी उनके घर पहुंचकर सांत्वना देने लगे. परिवार की मांग है कि इस मामले की अच्छे से जांच की जाए ताकि मौत के कारणों का पता चल सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital