देश

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने दीपेंद्र हुड्डा से मांगी ‘गुरु दक्षिणा’, हंगामे के बीच ठहाकों से गूंज उठा सदन

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में कई दिनों से विभिन्न मुद्दों पर जारी हंगामे और शोरगुल के बीच शुक्रवार को उस समय कुछ देर के लिए माहौल खुशनुमा हो गया जब सभापति जगदीप धनखड़ ने एक सदस्य से ‘गुरु दक्षिणा’ मांग ली. उन्होंने यह ‘गुरु दक्षिणा’ कांग्रेस के सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मांगी. सभापति ने गुरु दक्षिणा के रूप में हुड्डा से सदन के एक सदस्य को उनकी तरफ से जन्मदिन का उपहार भेंट करने को कहा.

दरअसल, यह वाक्या उस समय हुआ जब धनखड़ सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर आज के दिन जन्म लेने वाले कुछ सदस्यों को बधाई दे रहे थे. इस क्रम में उन्होंने आरजेडी सदस्य मनोज झा का नाम लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. मनोज झा के अलावा सभापति ने वेंकटरमण राव मोपीदेवी (वाईएसआर कांग्रेस पार्टी) और इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस) को जन्मदिन की बधाई दी. सभापति ने उल्लेख किया कि हुड्डा अजमेर के मेयो कॉलेज के छात्र रहे हैं और इस नाते उनके पास कांग्रेस नेता का अभिभावक होने का विशेषाधिकार है क्योंकि वहीं से उन्होंने भी पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Survey: “एक ही आधार पर अंतरिम आदेश का विरोध नहीं कर सकते”- ज्ञानवापी में ASI सर्वे पर रोक लगाने से SC का इनकार, मुस्लिम पक्ष को झटका

सदन में गूंजे ठहाके

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए गुरु दक्षिणा के तौर पर हुड्डा दिन के अंत तक प्रोफेसर झा को अपनी जेब से मेरी ओर से उपहार देंगे… आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.’’ उनके इतना कहते ही सदन में ठहाके गूंज उठे. ‘गुरु दक्षिणा’ शिक्षा पूरी करने के बाद अपने शिक्षक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की बहुत पुरानी भारतीय परंपरा है. सभापति ने कहा कि झा की दो बेटियां हैं. यह मुझे उसी क्लब में खड़ा करता है जिसमें प्रोफेसर झा हैं. उनकी भी दो बेटियां हैं और मेरी भी दो बेटियां हैं.

इससे पहले, जब धनखड़ मोपीदेवी को जन्मदिन की बधाई दे रहे थे, तब राजस्थान और मणिपुर के मुद्दे पर सत्तारूढ़ और विपक्षी सांसदों द्वारा नारेबाजी की गई थी. उन्होंने नारेबाजी कर रहे सदस्यों की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘अगर हम अपने सदस्यों को जन्मदिन की बधाई नहीं दे सकते, सदन को व्यवस्थित नहीं रख सकते, तो यह अच्छा नहीं है.’’ इसके बाद नारेबाजी बंद हो गयी और सदस्यों ने जन्मदिन वाले तीनों सदस्यों को मेजें थपथपा कर बधाई दी.

सदन में कई दिनों से जारी है हंगामा

दरअसल, मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही मणिपुर मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा होता रहा है. इस दौरान सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा है. विपक्षी दलों की मांग है कि पीएम मोदी इस मामले पर सदन में आकर बयान दें. वहीं बीजेपी अन्य राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों को उठा रही है. इसको लेकर गतिरोध बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

21 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

34 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago