आरएस पुरा में सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के खिलाफ पानी में नहाकर विरोध दर्ज कराते मोहम्मद आरिफ. (PC- Bharat Express)
Jammu News: जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा में सड़क की खस्ताहाली और जलभराव की समस्या के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. बारिश के बाद सड़कों पर बने गहरे गड्ढों और जमा पानी से परेशान होकर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आरिफ ने सड़क पर भरे पानी में नहाकर प्रशासन की अनदेखी और निष्क्रियता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.
जम्मू के आरएस पुरा क्षेत्र में कुंलियां से लेकर मुख्य मार्ग तक सड़क की जर्जर हालत और जलभराव की गंभीर समस्या के खिलाफ जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आरिफ ने सड़क के बीच जमे पानी में नहाकर अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और करोड़ों के बजट के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है.
जम्मू के आरएस पुरा क्षेत्र की मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति और जलभराव ने स्थानीय निवासियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का भी सब्र तोड़ दिया है. बारिश के बाद सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढों और जमा पानी से परेशान होकर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ट्रैक्टर यूनियन के चेयरमैन मोहम्मद आरिफ सड़क पर उतर आए. उन्होंने किसी आम प्रदर्शन के बजाय सड़क पर भरे पानी में नहाकर अपना विरोध जताया.
मोहम्मद आरिफ ने इस स्थिति के लिए संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आरएस पुरा क्षेत्र में तीन-तीन विधायक और एक सांसद होने के बावजूद मुख्य सड़क की हालत इतनी खस्ता है. सड़कों के विकास और मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट आता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.
प्रदर्शन के दौरान आरिफ ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च करके पुलियों का निर्माण कराया था. लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह पूरी योजना नाकाम साबित हुई और पहली ही बारिश में सड़कें जलमग्न हो गईं.
कुंलियां से लेकर आरएस पुरा तक जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और पानी का भराव राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दैनिक मुसीबत बन चुका है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कागजी दावों से बाहर निकलकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके.
यह भी पढ़ें-पर्यटन स्थल या शराब का अड्डा? महाराष्ट्र के पवित्र गर्म पानी के झरने में घुल रहा है ‘हाथभट्टी’ का जहर
-भारत एक्सप्रेस
Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…
France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…
सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…
Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…
Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…