देश

RSS History: कौन थे वो 17 लोग जिनकी मौजूदगी में हेडगेवार ने बनाया था संघ?

History Of RSS 100 Year Journey: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जल्द ही अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रहा है. इस लंबी यात्रा की शुरुआत एक साधारण से घर में हुई थी, जो आज देश भर के स्वयंसेवकों के लिए आस्था का केंद्र है. 1925 में संयोग से दशहरे के दिन, संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के घर पर पहली महत्वपूर्ण मीटिंग हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि उस ऐतिहासिक बैठक में डॉ. हेडगेवार के साथ सिर्फ 17 लोग मौजूद थे.

पूर्व में कांग्रेस के मध्य प्रांत के अध्यक्ष रहे डॉ. हेडगेवार ने कांग्रेस छोड़कर स्वतंत्र भारत में हिंदू समाज की जागरूकता के लिए इस संगठन का गठन किया था. इसकी स्थापना 27 सितंबर, 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के घर पर हुई थी. उस दिन दशहरे का त्योहार था और 17 लोग इस महत्वपूर्ण मीटिंग में मौजूद थे.

क्या था हेडगेवार का उद्देश्य? (History Of RSS 100 Year Journey)

डॉ. हेडगेवार का उद्देश्य था कि स्वतंत्र भारत में हिंदू समाज की जागरूकता के लिए एक संगठन का निर्माण हो. वह एक दौर में कांग्रेस में थे और मध्य प्रांत के अध्यक्ष हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आरएसएस का गठन किया. आरएसएस की पहली मीटिंग का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन से संघ की शुरुआत हुई थी. तब से आरएसएस दशहरे को एक उत्सव के रूप में मनाता है और इस दिन पथ संचलनों का भी आयोजन किया जाता है.

कौन थे 17 लोग? (RSS Founding Members)

  1. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार
  2. बापूजी साठे
  3. प्रल्हाद ठाकरे
  4. बालाजी हेडगेवार
  5. बापूराव भेड़ी
  6. भाऊजी कावरे
  7. अन्ना सोहनी
  8. विश्वनाथ राव केलकर
  9. रघुनाथराव बांडे
  10. अन्ना वैद्य
  11. नरहर पालेकर
  12. दादाराव परमार्थ
  13. अन्नाजी गायकवाड़
  14. बाबूराव तेलंग
  15. तात्या तेलंग
  16. बालासाहेब आठाल्ये
  17. भाऊजी दाफे

हेडगेवार के घर का महत्व (History Of RSS)

आरएसएस ने भारत छोड़ो आंदोलन, आजादी, विभाजन, आपातकाल से लेकर अब तक देश और समाज के जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. यही नहीं, तीन बार प्रतिबंधों का भी सामना किया, लेकिन हर बार आरएसएस पहले से ज्यादा मजबूत होकर उभरा है. हेडगेवार के जिस घर पर आरएसएस की पहली बैठक हुई थी, आज वह देश भर के स्वयंसेवकों के लिए आस्था का केंद्र है. अकसर देश भर के स्वयंसेवक यहां पहुंचते हैं और यादें ताजा करते हैं.

ये भी पढ़ें: फिर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का ‘टैरिफ बम’, अब 100 फीसदी टैक्स

100 साल पूरे (100 Year Of RSS)

आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं. 2 अक्तूबर को होने वाले विजयादशमी पर्व के साथ ही RSS अपनी स्थापना के 100 सालों के उत्सव को मनाने की शुरुआत करेगा. इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आरएसएस के स्वयंसेवक अपनी एकता और संगठन का प्रदर्शन करेंगे. आरएसएस की स्थापना एक महत्वपूर्ण घटना थी जिसने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का काम किया. आज आरएसएस देश का एक प्रमुख संगठन है जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

33 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

38 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

52 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago