राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि छात्राओं को चुनौतियों से डरे बिना जीवन में बड़े सपने देखने चाहिए. उनका कहना था की एक विद्यालय की अच्छी पहचान भवन से नहीं बल्कि अच्छे शिक्षकों से बनती है.
खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ में अपनी सांसद निधि से छात्राओं के प्रयोग के लिए एक विशाल कंप्यूटर हाल/सभागार का शिलान्यास एवं अभ्युदय कोचिंग का शुभारंभ करते हुए सांसद ने छात्राओं से कहा की चुनौती से डरें नहीं बल्कि जीवन में बड़े सपने देखे. इन सपनों कि पूरा करने कि लिए सतत परिश्रम करें. आज के समय में लड़के और लड़कियों के बीच में कोई अंतर नहीं है. आज बालिकाए हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. ये उनकी मेधा शक्ति का प्रमाण है कि शिक्षा क्षेत्र में मेडल पाने वाली बालिकाओं की संख्या छात्रों से अधिक है.
उन्होंने कहा कि राजनीति ऐसे अच्छे लोगों के लिए है जो अपने लिए नहीं बल्कि समाज की सेवा का लक्ष्य लिए हुए हैं. डॉक्टर शर्मा की आग्रह पर समाज कल्याण विभाग 50 कमरों का गर्ल्स हॉस्टल की स्वीकृति देने पर उन्होंने कहा कि कॉलेज में समाज कल्याण मंत्री को विद्यालय में छात्रावास निर्माण की पहल के लिए बधाई साथ ही प्रयास होना चाहिए कि ये एक साल में पूरा हो जाए. विद्यालय में अभ्युदय कोचिंग के आरंभ को शानदार बताते हुए कहा कि ये छात्राओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी.
डॉ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनौती को अवसर में बदलने में माहिर हैं. अमेरिका द्वारा लगाये गए टैरिफ़ का जवाब देने के लिए आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य रख दिया है. इसके लिए ही जीएसटी की दरों में कमी कर दी है. अब उपभोक्ता की क्रय क्षमता बढ़ेगी जो बाज़ार में माँग को बढ़ाएगा. इससे देश में उत्पादन भी बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था नई उचाइयो पर पहुँच जाएगी.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी चुनौती को अवसर में बदला है. कोरोना जैसे कठिन समय में इस अभ्युदय कोचिंग चलवाने की बात पिछली भाजपा सरकार में की गई थी तब वह शिक्षा मंत्री थे, उस समय में यूपी ने देश को ऑनलाइन एजुकेशन की राह दिखायी थी. विद्यालय को भविष्य में और प्रगति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों को जीवन में सीखने की भूख जगाए रखनी चाहिए. विद्यालय अच्छी बिल्डिंग से नहीं बल्कि अच्छे शिक्षकों से बनता है. उन्होंने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया. विद्यालय के प्रबंधक श्री उत्कर्ष अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉक्टर के आग्रह पर सांसद राज्यसभा डॉ दिनेश शर्मा ने अपनी सांसद निधि से एक और नया हाल बनाने के लिए 30 लाख रुपए और देने की घोषणा की.
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि माo राज्य मंत्री असीम अरुण कॉलेज में कोचिंग के लिए स्मार्ट क्लास तथा छात्रों के लिए 50 कमरों का एक हॉस्टल की स्वीकृति देने की घोषणा की. कार्यक्रम में निदेशक समाज कल्याण प्रशांत कुमार, संयुक्त निदेशक समाज कल्याण पीके त्रिपाठी, क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, विद्यालय प्रबंधक श्री उत्कर्ष अग्रवाल प्रमुख तौर पर उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: PM Modi ने दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस का किया उद्घाटन, बोले- ये हमारे लिए मंदिर जैसा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…