BAN vs PAK: शुक्रवार (13 मार्च) को बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के दूसरे वनडे में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब पूरे सोशल मीडिया पर है. बांग्लादेश के मीरपुर के शेए-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा यह मुकाबले में बवाल तब खड़ा हुआ जब पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आग को रन आउट किया गया. बांग्लादेश के कप्तान मेहिदी हसन मिराज ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को नॉन स्ट्राइक पर रन आउट किया. इस घटना के बाद सलमान आग काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने गुस्से में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को काफी कुछ कहा.
पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में एक अजीब घटना देखने को मिली, जब सलमान आगा रन आउट हो गए. यह ओवर बांग्लादेश के गेंदबाज मिराज फेंक रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद मोहम्मद रिजवान ने गेंद को डिफेंड किया, जिससे गेंद नॉन-स्ट्राइकर की तरफ चली गई. गेंद को रोकने के लिए सलमान आगा अपनी क्रीज से बाहर निकल आए. इसी दौरान गेंदबाज मिराज भी वहां पहुंच गए. उन्होंने गेंद उठाकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर मार दी. उस समय सलमान क्रीज के बाहर थे, इसलिए उन्हें रन आउट दे दिया गया.
आउट होने के बाद सलमान आगा काफी नाराज नजर आए. उन्होंने मिराज से कुछ कहा, लेकिन मिराज का कहना था कि सलमान क्रीज से बाहर थे, इसलिए रन आउट करना नियमों के मुताबिक सही था. मामला थर्ड अंपायर के पास गया और फैसला भी बांग्लादेश के पक्ष में आया. इसके बाद सलमान गुस्से में मैदान से बाहर गए बाउंड्री के पास पहुंचकर उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स जमीन पर फेंक दिए और बिना किसी से बात किए सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए.
इस घटना के बाद खेल भावना को लेकर फिर बहस शुरू हो गई. कमेंट्री के दौरान रमीज राजा ने कहा कि मिराज का इस तरह से रन आउट करना खेल भावना के हिसाब से ठीक नहीं था.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले SRH और KKR को लगा बड़ा झटका! मैच से पहले चोट की चपेट में आए ये 5 धुरंधर
हालांकि सलमान आगा ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 62 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. सलमान ने मोहम्मद रिजवान के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी भी की.
इस साझेदारी की मदद से पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 122 से बढ़कर 231 रन तक पहुंच गया. लेकिन इसके बाद टीम की बल्लेबाजी अचानक लड़खड़ा गई. पाकिस्तान ने अपने आखिरी सात विकेट सिर्फ 43 रन के अंदर गंवा दिए और पूरी टीम 47.3 ओवर में 274 रन पर ऑल आउट हो गई. बांग्लादेश ने इसी के साथ मैच में जोरदार वापसी कर ली.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…