मोहन भागवत, संघ प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान को लेकर तीखी आलोचना की है. मोहन भागवत ने कहा कि राहुल गांधी के इस तरह के बयान असभ्य और गैर-जिम्मेदाराना हैं. ऐसी टिप्णियों को आम लोग करीब से देख रहे हैं. साथ ही ऐसी ताकतें भारत की छवि को खराब करना चाहती हैं. इसलिए हमें ऐसा मौका किसी को भी नहीं देना चाहिए. भागवत ने आगे कहा कि इस तरह के बयान और काम एक व्यक्ति के अंहकार का परिणाम है. ये बातें संघ प्रमुख ने आरएसएस के तृतीय वर्ष के अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ओटीसी) के समापन समारोह के दौरान कही.
राष्ट्रवाद पर कोई समझौता नहीं हो सकता- भागवत
मोहन भागवत ने कार्यक्रम के दौरान किसी दल या व्यक्ति का नाम लिए बगैर कहा कि वे आपस में लड़ने में इतने व्यस्त हैं कि वास्तव में देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रहे हैं. वहीं जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता की प्रशंसा करते हुए भागवत ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रवाद पर कोई समझौता नहीं हो सकता. साथ ही भागवत ने भावनात्मक अखंडता का आह्वान किया. भागवत ने कहा, जिस देश के लोगों ने संतुलन और राष्ट्रवाद की भावना खो दी है, जो कयामत से मिला है. उन्होंने कहा कि इस्लाम भारत में उन आक्रमणकारियों द्वारा लाया गया, जिन्होंने कुछ समय के लिए शासन किया और छोड़ दिया, लेकिन जो लोग इस विश्वास का पालन करते हैं, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि सभी भारतीयों के पूर्वज एक ही हैं.
“भारत में पूरा विपक्ष संघर्ष कर रहा है”
गौरतलब है कि राहुल गांधी अभी अमेरिका में हैं. उन्होंने कैलिफोर्निया में अपने भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने भारत में लोकतंत्र के हालत पर सवाल उठाते हुए कहा था कि “भारत में पूरा विपक्ष संघर्ष कर रहा है. सरकार मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को जांच एजेंसियों के जरिए दबाने की पूरी कोशिश कर रही है. इसके अलावा राहुल गांधी ने वाशिंगटन में कहा एक सवाल का जवाब देते हुए मुस्लिम लीग को सेक्युलर बताया था. राहुल गांधी ने कहा, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग धर्मनिरपेक्ष पार्टी है.
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…