देश

शहडोल में 3 दिन का ‘महामंथन’ खत्म: मिशन रायपुर पर निकले मोहन भागवत, सुरक्षा इतनी कि परिंदा भी पर न मार सके

RSS Strategy 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) शहडोल से रायपुर के लिए रवाना हुए. उनके प्रवास का मुख्य उद्देश्य संघ की गतिविधियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करना था. प्रशासन ने उनके पूरे दौरे और रवानगी के दौरान सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत शहडोल में अपना तीन दिवसीय प्रवास (RSS Organizational Meeting) संपन्न कर देर रात छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Mohan Bhagwat Raipur Visit) के लिए रवाना हो गए. सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें कड़े पहरे के बीच सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन (Sarnath Express Train) से रवाना किया गया. उनके दौरे के समापन पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहीं.

संगठनात्मक बैठक और कड़े सुरक्षा इंतजाम

शहडोल प्रवास के दौरान मोहन भागवत ने पांडवनगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर संघ के विभिन्न सत्रों में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण (Organizational Strengthening) और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की. उनके कार्यक्रमों को गोपनीय और सुरक्षित रखने के लिए पांडवनगर से लेकर रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे.

भारी पुलिस बल की तैनाती

दौरे के अंतिम दिन, देर रात जब वे शहडोल रेलवे स्टेशन (Shahdol Railway Station) पहुंचे, तो वहां पुलिस बल की भारी तैनाती रही. सुरक्षा कारणों से स्टेशन परिसर में आम यात्रियों की आवाजाही को भी कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया था. प्रशासन द्वारा स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई थी, जिसके बाद वे सुरक्षित रूप से रायपुर के लिए प्रस्थान कर गए.

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में बड़ा हादसा! कुएं में उतरे दो सगे भाइयों पर गिरी 15 फीट मिट्टी; रेस्क्यू का Video देख कांप उठेगा दिल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 minute ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

12 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

21 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago