Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजस्थान में बड़ा हादसा! कुएं में उतरे दो सगे भाइयों पर गिरी 15 फीट मिट्टी; रेस्क्यू का Video देख कांप उठेगा दिल

Rajasthan Well Accident: सपोटरा क्षेत्र में शनिवार को मोटर ठीक करते समय कुएं की मिट्टी ढह गई. हादसे में दो भाई मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें निकालने के लिए देशी साधनों और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू जारी है.

Rajasthan case image

शीला मीणा/सपोटरा


Rajasthan Well Accident: राजस्थान के सपोटरा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां शनिवार को एक कच्चे कुएं में मोटर सुधारने उतरे दो सगे भाई अचानक मिट्टी की ढेर ढहने के कारण करीब 15 फीट गहरे मलबे में दब गए. घटना के बाद जेसीबी की मदद से रेस्क्यू जारी है.

राजस्थान के सपोटरा क्षेत्र में एक खेत पर बने कच्चे कुएं में मोटर ठीक करने उतरे दो सगे भाई ‘कमलेश मीणा’ और ‘मुकेश मीणा’ मिट्टी की भारी ढाय ढहने से करीब 15 फीट गहरे मलबे में दब गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों भाइयों को संभलने का मौका तक नहीं मिला (Two Brothers Buried inside Well).

आवाज सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी

घटना की आवाज सुनते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत फावड़े, तगाड़ी और अन्य देशी साधनों की मदद से अपने स्तर पर मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया. हालांकि, कुएं की गहराई और लगातार खिसकती मिट्टी के कारण शुरुआत में रेस्क्यू में काफी मुश्किलें आईं.

जेसीबी और अन्य मशीनों को काम पर

हादसे की सूचना मिलते ही सपोटरा डीएसपी सुनील कुमार और थाना अधिकारी अबजीत कुमार पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने राहत कार्य को गति देने के लिए तुरंत जेसीबी और अन्य मशीनों को काम पर लगाया.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में चिंता और तनाव का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने एडवांस तकनीकी टीमों और भारी मशीनों के देरी से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई. फिलहाल, दोनों भाइयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है (Saputra Accident).

यह भी पढ़ें:  बलिया स्पा सेंटर पर दिल्ली पुलिस का छापा, 7 नाबालिग समेत 8 लड़कियां बरामद

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital