RSS प्रमुख मोहन भागवत.
India-Pak War: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तानी आतंकियों और उनके समर्थन तंत्र के खिलाफ भारतीय सेनाओं की निर्णायक कार्रवाई पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने केंद्र सरकार और भारतीय सेना की जमकर सराहना की है. संघ ने कहा है कि पहलगाम में निहत्थे हिंदू तीर्थयात्रियों पर कायरतापूर्ण हमले के बाद उठाए गए कदम से पूरे देश का आत्मसम्मान और मनोबल बढ़ा है.
RSS ने एक बयान जारी कर कहा, “हम केंद्र सरकार और हमारी सशस्त्र सेनाओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए बधाई देते हैं. यह कार्रवाई पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए और देश के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए आवश्यक थी.”
बयान में संघ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना द्वारा भारत की सीमाओं पर धार्मिक स्थलों और नागरिक बस्तियों पर किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. इन अमानवीय हमलों में मारे गए निर्दोष नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है.
इस चुनौतीपूर्ण समय में RSS ने देश के सभी नागरिकों से सरकार और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करने की अपील की है. साथ ही यह भी कहा कि राष्ट्र के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करते समय हर किसी को सतर्क रहना चाहिए ताकि कोई भी राष्ट्रविरोधी साजिश सामाजिक एकता और सौहार्द को बाधित न कर सके.
RSS ने सभी नागरिकों से सेना और प्रशासन के साथ सहयोग करने और राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों में योगदान देने की भी अपील की है.
ये भी पढ़ें: विश्व की चौथी वायु सेना के सामने घुटने टेकने लगा पाक, INDIA के सामने PAK रडार और एयर डिफेंस सिस्टम फुस
-भारत एक्सप्रेस
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…
दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…