देश

इंडिया गठबंधन में उठापटक, लालू बोले- ममता को नेतृत्व सौंपा जाए

कुछ दिनों पहले संपन्न हुए हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव नतीजे ने देश में विपक्ष की सियासत का समीकरण बदलना शुरू कर दिया है. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मांग की है कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस की बजाय बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंप देना चाहिए. लालू का यह बयान विपक्ष की राजनीति के लिए काफी हैरानी पैदा करने वाला हो सकता है, क्योंकि लालू सोनिया गांधी के बहुत ही करीबी रहे हैं.

इससे पहले भी इंडिया गठबंधन में यह मांग शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, एनसीपी और समाजवादी पार्टी भी उठा चुकी है. इससे संकेत मिलते हैं कि कई विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और खास करके राहुल गांधी के नेतृत्व को नकारने लगे हैं. दरअसल हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे में इंडिया गठबंधन के खराब प्रदर्शन को लेकर ममता बनर्जी में ने भी नाराजगी जताई थी और साफ किया था कि अगर उनको मौका मिला तो वह जरूर इंडिया गठबंधन की कमान संभालने को तैयार हैं.

तकरीबन ज्यादातर विपक्षी पार्टियों की भी यही राय है कि इंडिया गठबंधन का नेता राहुल गांधी या कांग्रेस के बजाय अब ममता बनर्जी को सौंप देना चाहिए. गठबंधन के तमाम नेता यह मानने लगे हैं कि कांग्रेस सभी दलों को साथ लेकर चलने में सक्षम नहीं है और हाल के विधानसभा चुनाव में हारने के बावजूद कांग्रेस में अहंकार दिखाई देता है. जबकि ममता दीदी गठबंधन के नेतृत्व करने में सक्षम है और उनका बीजेपी के खिलाफ स्ट्राइक रेट 70 फीसदी है जबकि राहुल गांधी का महज 10 फीसदी.

इंडिया गठबंधन में दरार

इंडिया गठबंधन बनने के बाद सबसे पहले नीतीश कुमार ने किनारा किया था लेकिन अब गठबंधन में शामिल कई पार्टियों कांग्रेस से किनारा करना चाहती हैं, क्योंकि आम चुनाव के बाद कांग्रेस लगातार अपनी जमीन खोती जा रही है. पहले जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला नायक बने और झारखंड में हेमंत सोरेन हीरो बने और हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी. और आप दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनाव होने को हैं, ऐसे में इंडिया गठबंधन में आयी ये दरार सभी विपक्षी पार्टियों के लिए बहुत कठिन चुनौती साबित हो सकती है.

 


यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी का एक बयान और इंडिया गठबंधन में कमजोर होती दिख रही Congress


-भारत एक्सप्रेस

अजीत प्रताप सिंह

Recent Posts

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

8 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

14 minutes ago

AI की सुनामी के लिए तैयार भारत! अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil मिलकर देश में बनाएंगे सर्वर और कूलिंग सिस्टम

अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil भारत में AI और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरण…

26 minutes ago

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago