सिद्धू मूसे वाला. (फाइल फोटो)
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या पर आधारित बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की आगामी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ सख्त आपत्ति जताते हुए डीजीपी महाराष्ट्र और मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा है.
बलकौर सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि 11 जून को दोपहर 3 बजे मुंबई के जुहू स्थित ‘सोहो हाउस’ में बीबीसी द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री शोकेस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और उनकी हत्या से जुड़े ऐसे तथ्यों को दिखाने का दावा किया गया है जो अब तक कहीं प्रकाशित नहीं हुए हैं.
बलकौर सिंह ने पत्र में लिखा है कि इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर न तो उनसे कोई अनुमति ली गई है, और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई. उनका कहना है कि यह डॉक्यूमेंट्री न सिर्फ उनके बेटे की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि इससे सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ा अदालती मामला भी प्रभावित हो सकता है.
सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि बीबीसी द्वारा ऐसे लोगों का इंटरव्यू लिया गया है जिनके नाम सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी एफआईआर में दर्ज हैं. इससे पीड़ित परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं.
बलकौर सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि इस डॉक्यूमेंट्री को रोका नहीं गया, तो वह न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे. उन्होंने मांग की है कि इस कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…