देश

‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर शुरू हुआ सियासी तकरार, NDA नेताओं ने राहुल गांधी पर किया करारा पलटवार, जानें क्या है पूरा मामला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग की बात कहने और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर एनडीए के नेता उन पर हमलावर हैं.

अश्विनी चौबे ने किया हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “राहुल गांधी बिल्कुल भी गंभीर नेता नहीं हैं. महाराष्ट्र चुनाव को बहुत दिन हो चुके हैं. इस मुद्दे को वह अब उठा रहे हैं. जिस राज्य में उसी मशीन से वह चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें सही लगता है. अगर वोटिंग पैटर्न गलत है, तो वह कैसे चुनाव जीतते हैं. उन्हें सभी संवैधानिक संस्थाएं गलत दिखाई पड़ती हैं. अगर उन्हें संस्थाओं का मुखिया बना दिया जाए, तो सब ठीक हो जाएगा.”

“Rahul Gandhi ने पराजय स्वीकार कर ली है”

जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा, “राहुल गांधी ने बिहार में अपनी पराजय को स्वीकार कर लिया है. पिछले 35 साल से बिहार में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है. कांग्रेस के लिए दहाई का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल है.”

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं शिवसेना नेता शंभूराज देसाई ने कहा, “लोकतंत्र में राहुल गांधी को जनमत का आदर करना सीखना चाहिए. अगर खुद हार गए, लोगों ने उन्हें नकार दिया, तो वह फिक्सिंग कहते हैं. और जब खुद को बहुमत मिलता है, तो? आज जिन दो-चार जगहों पर उनकी सरकार बनी है, तो क्या हम वहां फिक्सिंग नहीं कर सकते थे? राहुल गांधी को अब लोकतंत्र का आदर करना सीख लेना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर सुदेश कटारिया का हमला, भाजपा शासन में बाबा साहेब की गूंज हर घर तक पहुंची

भाजपा नेता एसपी सिंह बघेल ने कहा, “मोदी सरकार में 11 साल में वे काम हुए हैं जो पिछले 65 साल की सरकार में कभी नहीं हो पाए. हम कह सकते हैं कि 65 साल बनाम 11 साल. राहुल गांधी के लिए मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’. जहां पर कांग्रेस की सरकार बनती है, वहां पर आयोग और ईवीएम अच्छा काम करती है.”

ये है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि एक हिंदी और एक अंग्रेजी दैनिक में शनिवार को राहुल गांधी का आर्टिकल छपा है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए मैच फिक्सिंग की बात दोहराई. उनके इस आर्टिकल के बाद सियासत तेज हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago