देश

Rudraprayag Accident: यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर गिरा अलकनंदा नदी में; नौ की मौत, CM धामी ने जताया दुख, DM को दिए ये आदेश-Video

Rudraprayag Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया है. इसके बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया. कई लोगों को हालत गंभीर है तो वहीं अभी भी तमाम लोग फंसे हुए हैं.

 

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ. स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है. घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है. ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं. इसके आगे उन्होने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें-CM आवास योजना के तहत मुस्लिम महिला को मिला फ्लैट; लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच शुरू हुई सियासत, कांग्रेस नेता ने धर्म को लेकर कही ये बड़ी बात

हेलिकॉप्टर से ले जाया गया एम्स

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया. बताया जा रहा है कि टैंपो में 26 लोग सवार थे, जिसमें से 9 लोगों की मौत हो गई है और 12 को रेस्क्यू किया गया है. अन्य लापता हैं. तो वहीं घायलों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जा रहा है. गुप्तकाशी से हेलिकॉप्टर रुद्रप्रयाग पहुंचा. चार घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया है. गया।

बचाने के लिए कूदने वालों में से एक की मौत

हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी है. इसी बीच लोगों ने बताया कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

9 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago