देश

उपन्यासकार Arundhati Roy के खिलाफ UAPA के तहत दर्ज FIR पर मुकदमा चलाने की मंजूरी, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना (VK Saxena) ने शुक्रवार (14 जून) को उपन्यासकार अरुंधति रॉय (Arundhati Roy) और कश्मीर के पूर्व प्रोफेसर शेख शौकत हुसैन पर 2010 में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी.

अधिकारियों के अनुसार, 2010 में कश्मीरी अलगाववाद का प्रचार करने वाले एक कार्यक्रम में कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने के लिए अरुंधति और शेख शौकत के खिलाफ यह कदम उठाया गया है.

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अरुंधति रॉय और शेख शौकत हुसैन के खिलाफ एफआईआर (FIR) नई दिल्ली की एक अदालत के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद दर्ज की गई है.

2010 का है मामला

अरुंधति रॉय और डॉ. हुसैन के खिलाफ अक्टूबर 2010 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, नई दिल्ली की अदालत के आदेश के बाद सुशील पंडित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी. मामले के दो अन्य आरोपियों कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी (Sayed Ali Shah Geelani) और दिल्ली विश्वविद्यालय के लेक्चरर सैयद अब्दुल रहमान गिलानी की कार्यवाही के दौरान मृत्यु हो गई.

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, ‘दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरुंधति रॉय और कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्व प्रोफेसर डॉ. शेख शौकत हुसैन के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 45 (1) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.’

पिछले साल अक्टूबर में एलजी ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराधों के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 196 के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी, जिसमें 124ए (राजद्रोह), 153ए (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव के रखरखाव के लिए हानिकारक कार्य करना), 153बी (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप, दावे), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान) शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

4 hours ago